Kanpur News: जेके ग्रुप के उपाध्यक्ष की बनाई फर्जी आईडी...कैंट पुलिस ने मामले में शुरू की जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जेके ग्रुप के उपाध्यक्ष की बनाई फर्जी आईडी

कानपुर, अमृत विचार। जेके ग्रुप का उपाध्यक्ष बता कर इंस्टाग्राम आईडी बनाने वाले युवक के खिलाफ कैंट पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। ग्रुप के उपाध्यक्ष ने बताया कि लोगों को बरगलाने के लिए युवक ने सिंघानिया परिवार के विकिपीडिया पेज के कुछ लिंक भी जोड़ रखे हैं। पुलिस मामले में जांच कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। 

गंगा कुटी निवासी अभिषेक सिंघानिया जेके ग्रुप के उपाध्यक्ष हैं। अभिषेक ने बताया कि बीते 29 अप्रैल को उन्हें जानकारी मिली कि किसी युवक ने उनके नाम की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना ली है और खुद को जेके ग्रुप का सदस्य होने की बात कह रहा है। जानकारी करने पर पता चला कि फर्जी एकाउंट बनाने वाला युवक दिल्ली का रहने वाला है। 

आरोपी ने फर्जी तरीके से जेके ग्रुप का उपाध्यक्ष बताते हुए सिंघानिया परिवार के विकिपीडिया पेज के कुछ लिंक जोड़ रखे हैं। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर सेल से की। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कैंट थाने में शिकायत की है। कैंट थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: लाइट डीजल ऑयल से बिजली उत्पादन जल्द...पनकी पॉवर प्लांट में तेज हुआ काम

संबंधित समाचार