पीलीभीत : फॉलोअर का शव कमरे में तो युवक का शव पेड़ से लटका मिला
पीलीभीत/बीसलपुर, अमृत विचार। अलग-अलग स्थानों पर सोमवार को दो युवकों के शव फंदे से लटकते मिले इसकी सूचना मिलने पर संबंधित थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पहला मामला सदर कोतवाली का है। मूल रूप से बरेली के थाना नवाबगंज क्षेत्र के बिजामऊ गांव निवासी 40 वर्षीय रामऔतार पुलिस विभाग में फॉलोअर थे। उनकी तैनाती सदर कोतवाली में थी।
सोमवार सुबह जब पुलिसकर्मी कमरे में पहुंचे तो रामऔतार का शव फंदे से लटका मिला। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। परिजन को भी सूचना दे दी गई। पुलिस खुदकुशी की वजह पता लगाने में जुटी है। उधर, दूसरी घटना बीसलपुर क्षेत्र की है। ग्राम मंडरा सुमन निवासी 32 वर्षीय अजय (32) का शव गांव के बाहर पाकड़ के पेड़ पर लटका मिला। ग्रामीण खेत की तरफ जा रहे थे तो शव पर नजर पड़ी। कुछ ही देर में भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस शव पोस्टमार्टम को भेज छानबीन कर रही है
