Unnao: दो पक्षों में मारपीट के बाद चले लाठी-डंडे...फायरिंग, एक घायल, ग्रामीण बोले- किसी युवती को लेकर हुआ विवाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में दो पक्षों में मारपीट के बाद चली गोली

उन्नाव, अमृत विचार। माखी थानाक्षेत्र के कोटरा में पुरानी खुन्नस को लेकर दो युवक में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान फायरिंग की गई। पुलिस ने दो घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से एक को जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

माखी के कोटरा गांव निवासी भूरे पुत्र सुखवीर यादव का गांव के ही बादल पुत्र संजय सिंह से पुरानी खुन्नस में विवाद हो गया। इसको लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी डंडों से एक दूसरे पर हमला कर दिया। इस दौरान फायरिंग भी की गई। 

भूरे पक्ष के शीलू पुत्र राजेंद्र के तमंचे से फायर करते समय उसके हाथ में चोट लग गई। वहीं छर्रे विपक्षी गुट के पप्पू पुत्र माधव के लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी मियागंज पहुंचाया । जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। एसओ संदीप मिश्रा ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। फायरिंग की जांच की जा रही है। वहीं ग्रामीणों के मुताबिक विवाद किसी युवती को लेकर है।

ये भी पढ़ें- कानपुर में पिता हाथ जोड़कर कर रहा निवेदन: युवक ने रेलिंग में बैठकर गंगा में कूदने का किया प्रयास, जांबाज सिपाही ने ऐसे बचाई जान, देखें- VIDEO

 

संबंधित समाचार