बहराइचः भाजपा महिला मोर्चा की मंडल महामंत्री और उनके बच्चों पर केस दर्ज, जमकर हुआ मार-पिटाई
फखरपुर/बहराइच, अमृत विचारः जिले के गजाधरपुर भाजपा मंडल की महिला महामंत्री और उसकी बेटी को समुदाय विशेष के लोगों ने जमकर पीटा। अभद्रत करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने भाजपा महामंत्री की तहरीर पर कोई कार्यवाई नहीं की बल्कि उनके और बेटे और बेटी पर उल्टा केस दर्ज कर लिया है। महिल ने वीडियो दिखाते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
बहराइच
— Amrit Vichar (@AmritVichar) August 5, 2024
भाजपा मंडल महिला महामंत्री और उसकी बेटी को समुदाय विशेष के लोगों ने जमकर पीटा
अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी
महिल ने वीडियो दिखाते हुए लगाई न्याय की गुहार@BJP4India @BJP4UP @CMOfficeUP #Video #Bahraich #bahraichpolice #UttarPradesh pic.twitter.com/7eISnpdbyi
क्या है पूरा मामला
फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बसंतापुरवा निवासी रामावती पत्नी पारसनाथ भाजपा महिला मोर्चा गजाधरपुर मंडल की महामंत्री हैं। महिला का कहना है कि तीन दिन पूर्व को उसके घर के सामने वसी नामक युवक ने नित्यक्रिया करने का प्रयास किया। जिसका उसने विरोध किया तो वसी के साथ गांव निवासी मैकू, रफी अहमद और अफरोजा ने उसे पीटना शुरू कर दिया। बचाने आई बेटी कोमल को भी मारापीटा। इसके बाद सभी ने जानमाल की धमकी दी। पुलिस को वीडियो देकर केस दर्ज करने की मांग की। लेकिन फखरपुर पुलिस ने महिला की तहरीर पर केस दर्ज करने के बजाए उसके, बेटे और बेटी के विरुद्ध केस दर्ज कर उप निरीक्षक अतुल वर्मा को जांच दे दी है। अब महिला वीडियो लेकर न्याय के लिए भटक रही है। इस मामले में थानाध्यक्ष अभिनव प्रताप सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मुस्लिम समुदाय के लोगों को महिला ने पीटा था। जिस पर केस दर्ज किया गया है। जब वीडियो के बारे में बताया गया तो कहा कि जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ेः छात्र की गर्दन में घोंपा सरिया, इंजीनियरिंग कॉलेज के पास खून से सनी मिली लाश
