प्रयागराज मर्डरः छात्र की गर्दन में घोंपा सरिया, इंजीनियरिंग कॉलेज के पास खून से सनी मिली लाश
प्रयागराज, अमृत विचार: फाफामऊ के पार्षद सुरेंद्र यादव के चचेरे भाई शिव प्रसाद (25) की नृशंस हत्या कर दी गई है। शिव प्रसाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। रविवार को देर रात बीबीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के पास शिव का शव खून से लथपथ मिला। हत्या की वजह से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घरवालों ने किसी से दुश्मनी की बात से पूरी तरह से इंकार कर दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर उसे पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मौके पर पुलिस को खून से सना सरिया बरामद हुआ है।
फोन कर बुलाया, फिर की गई गत्या
पुलिस का कहना है कि कई दिशाओं में तफतीश की जा रही है। शिव प्रसाद का इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र संग उठना-बैठना था। वह हर दिन काफी समय वहां गुजारता था। कॉल डिटेल्स में कई लोगों से लंबी-लंबी बातचीत का विविरण मिला है। वहीं प्रेम प्रसंग को भी लेकर जांच की जा रही है। माना जा रहा है कि छात्र शिव प्रसाद को उसके कमरे से बुलाकर हत्या की गई है। पुलिस को प्रतियोगी छात्र की अलमारी से तमंचा भी बरामद हुआ है।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक फाफामऊ के मोरहूं गांव के रहने वाले सरजू प्रसाद किसानी करते हैं। उनके तीन बेटों में सबसे छोटा शिव प्रसाद था। शिव प्रसाद उर्फ नंचू 25 वर्ष बीबीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के पीछे गद्दोपुर गांव में अपने रिश्तेदार मुकेश के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रह था। रविवार की देर रात शिव प्रसाद को अपने घर मोरहूं जाना था, लेकिन वह रात में अपने घर नहीं पहुंचा। जिसके बाद भाई राम प्रसाद और भतीजे आजाद भी उसके मोबाइल पर फोन किया। कई बार फोन करने पर भी फोन नहीं लगा। इसके बाद भाई उसके कमरे पर पहुंचे। जैसे ही गेट खोला तो देखा कि बरामदे में शिव प्रसाद की लाश खून से लथपथ पड़ी थी। लाश देख उसकी आंखे फ़टी रह गई। उसने शोर मचाया तो कुछ लोग मौके पर पहुंच गए। मृतक शिव प्रसाद के गर्दन से खून निकल रहा था।
सूचना पर फाफामऊ पुलिस और डीसीपी गंगानगर अभिषेक भारती भी पहुंच गए। पहले अनुमान लगाया है कि किसी भी छात्र को गोली मारकर हत्या की है। घटना के बारे पुलिस ने घर वालों का बयान दर्ज किया है। वहीं घरवालो को कुछ नहीं पता कि बेटे को क्यों मारा गया। मृतक शिव प्रसाद शांतिपुरम के पार्षद सुरेंद्र यादव का चचेरा भाई भी है। पुलिस रस मामले में कई पहलुओं पर जांच कर रही है।
यह भी पढ़ेः वक्फ कानून में संशोधन को विधेयक लाएगी सरकार, विवादित भूमि का नए सिरे से होगा सत्यापन
