बाराबंकी : ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से एक कांवड़िए की मौत, दो घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

परिवार के बीस अन्य सदस्यों के साथ जलाभिषेक के लिए जा रहे थे महादेवा

सूरतगंज, बाराबंकी, अमृत विचार। लोधेश्वर महादेव मंदिर में जल चढ़ाने परिवार के साथ जा रहे तीन कांवड़िया हादसे के शिकार हो गए। हादसा ट्रैक्टर ट्राॅली से होना बताया जा रहा है। एंबुलेंस की मदद से सीएचसी सूरतगंज को पहुंचे घायलों में दस वर्षीय बालक को डाक्टरों ने मृत घोषित किया है दो अन्य का इलाज कर घर भेजा गया है। पुलिस ने शव को पोस्मार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। उधर ट्रैक्टर ट्रॉली मौके से भागने में सफल रही।

मोहम्मदपुर खाला थाना के उतरावां गांव निवासी सुशील गोडिया व राकेश गोडिया और अनुप परिवार सहित करीब बीस लोग रविवार की देर रात्रि रामनगर थाना स्थित महादेवा के लोधेश्वर महादेव मंदिर को जलाभिषेक के लिए जा रहे थे। सभी कांवड़ियों का जत्था रामनगर थाना क्षेत्र के रानीगंज भुंड गांव के आगे पहुंचा था कि पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूरतगंज भेज दिया गया। यहां ड्यूटी पर मौजूद डाॅ.फुरकान ने एक दस वर्षीय बालक अमन पुत्र सुशील को मृत घोषित कर दिया।

जबकि, अन्य घायल पम्मी पुत्री राकेश और मुकेश पुत्र अनुप को उपचार देकर घर भेज दिया गया। उधर डाॅक्टरों की सूचना पर पहुंचे मोहम्मदपुर खाला थाना प्रभारी निरीक्षक ने शव को पोस्मार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। उधर इस हादसे की जानकारी रामनगर पुलिस को नहीं है। पिछले सोमवार को एक छोटा हाथी लोडिंग वाहन पलटने से एक दर्जन कांवड़ियां घायल हो गए थे। यह  हादसा भी सूरतगंज-महादेवा मार्ग स्थित रानीगंज के समीप हुआ था। इस संबंध में निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया की शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें- पीएम आवास में धांधली : आवास दिलाने के नाम पर पूर्व सभासद ने बुजुर्ग दम्पत्ति से की धोखाधड़ी

संबंधित समाचार