Video: मेरा बालम थानेदार.... गाने पर हाथों में असलहा लेकर महिला ने पुलिसकर्मी संग बनाया वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मेरा बालम थानेदार.... गाने पर एक पुलिसकर्मी का एक महिला के साथ रील बनाते हुए वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिसकर्मी के साथ दिख रही महिला के हाथ में एक असलहा भी दिखा जा सकता है। यह वीडियो कब और कहा का है इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। इस वायरल वीडियो की पुष्टि अमृत विचार नहीं करता है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि पुलिस के साथ मौजूद महिला बंदूक हाथ लेकर मस्ती में रील बन रही। जो वाकई में हैरान करने वाला वीडियो है। 

वायरल वीडियो में दिखने वाला पुलिसकर्मी एक जिम्मेदार पद पर तैनात है, लेकिन वीडियो के चक्कर में वो भूल गया है कि वो क्या कर रहा है। वीडियो में महिला को बंदूक के साथ देखा जा सकता है, जिससे यह सवाल उठता है कि क्या यह बंदूक सरकारी है या निजी है। बंदूक के साथ वीडियो बनाना न केवल पुलिसकर्मी की व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए बल्कि उस युवती की सुरक्षा के लिए भी खतरनाक हो सकता है।

जानिए क्या बोले लोग

इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने मिलीजुली प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ लोगों ने पुलिसकर्मी की गैर-जिम्मेदाराना हरकत की निंदा की है, जबकि कुछ ने इसे व्यक्तिगत मामला बताते हुए इसे ज्यादा तूल न देने की बात कही है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस विभाग ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।

यह भी पढ़ें:-वाराणसी में बड़ा हादसा: काशी विश्वनाथ मंदिर के पास 2 पुराने मकान ढहे, कई लोग मलबे में दबे

संबंधित समाचार