अयोध्या: आदेश 18 घंटे आपूर्ति का, मिल रही मात्र नौ घंटे, भीषण उमस और गर्मी में उपभोक्ता हो रहे बेहाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हैदरगंज/अयोध्या, अमृत विचार। एक तरफ उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं, तो दूसरी तरफ क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। शासन का निर्देश है कि ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को 18 घंटे विद्युत आपूर्ति दी जाए लेकिन यहां लोगों को 9 घंटे से भी कम विद्युत सप्लाई मिल पा रही है। जिसके चलते किसान से लेकर आमजन को इस गर्मी में काफी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं।

मामला विद्युत उपकेंद्र केलालाल खां का है। जहां 5 फीडर द्वारा जैसे खपराडीह, तारुन, हैदरगंज, नंसा, भीटी से लगभग 14000 की आबादी को विद्युत आपूर्ति की जाती है। विद्युत आपूर्ति के नाम पर 18 घंटे के बजाय 9 घंटे के करीब बिजली मिल रही है। 

देवराज तिवारी, गंगाराम यादव, राजेंद्र यादव, रमेश मिश्रा, रामप्रताप सिंह, पप्पू मोदनवाल, श्यामलाल भारती, शिवमंगल गॉड, सोमनाथ तिवारी, अरविंद यादव आदि उपभोक्ताओं का कहना है कि एक सप्ताह से लगातार विद्युत आपूर्ति केवल 8 से 9 घंटे मिल रही है। जब विद्युत कर्मचारी के सीयूजी नंबर पर जानकारी की जाती है तो उनके द्वारा कहा जाता है कि मेन सप्लाई ब्रेकडाउन हो गई है तो कहीं 11000 का तार गिर गया है। किसी दिन पोल टूट कर गिर गया है।

cats

 शंकर वर्मा, अशोक सिंह, निरंजन सिंह, राज मंगल पांडे, प्रमोद यादव, राजेंद्र वर्मा, रहमान, मनोज वर्मा आदि किसानों का कहना है कि विद्युत आपूर्ति न होने के चलते सिंचाई के अभाव में फसल पूरी तरह  नष्ट हो जा रही है। आरोप है कि जो विद्युत आपूर्ति 8 घंटे मिल भी रही है वह भी लगातार नहीं मिल रही है। उसमें भी लो वोल्टेज ही ज्यादा रहता है। कभी दिन में 4 घंटे तो कभी रात में 5 घंटे इसी तरह से विद्युत सप्लाई दी जा रही है। 

यदि समय रहते विद्युत विभाग के कर्मचारी व अधिकारी नहीं चेते तो क्षेत्र के सभी लोग एकजुट होकर विद्युत उपकेंद्र पर धरना एवं प्रदर्शन करने को विवश होंगे। उपकेंद्र के जेई सुनील जायसवाल ने बताया मेन सप्लाई में फॉल्ट आ गया था। जिसे रात में सही नहीं किया जा सका। जल्द से जल्द फाल्ट को सही करवा कर विद्युत सप्लाई बहाल की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-शेख हसीना सदमे में, सरकार उनसे बात करने से पहले उन्हें समय दे रही, सर्वदलीय बैठक में बोले एस जयशंकर

 

संबंधित समाचार