ब्रिटेन का ‘हीथ्रो’ नहीं, फ्रांस का ‘चार्ल्स द गाल’ बन गया है यूरोप का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लंदन। कोविड-19 महामारी शुरू होने के बाद से लंदन का हीथ्रो एयरपोर्ट यूरोप के सबसे व्यस्त हवाई अड्डा में शामिल नहीं है और पेरिस का चार्ल्स द गाल एयरपोर्ट यात्रियों की आवाजाही के हिसाब से पहले स्थान पर पहुंच गया है। हीथ्रो हवाई अड्डा प्राधिकार ने बुधवार को कहा कि इस साल पूर्व में जितने …

लंदन। कोविड-19 महामारी शुरू होने के बाद से लंदन का हीथ्रो एयरपोर्ट यूरोप के सबसे व्यस्त हवाई अड्डा में शामिल नहीं है और पेरिस का चार्ल्स द गाल एयरपोर्ट यात्रियों की आवाजाही के हिसाब से पहले स्थान पर पहुंच गया है।

हीथ्रो हवाई अड्डा प्राधिकार ने बुधवार को कहा कि इस साल पूर्व में जितने यात्रियों की आवाजाही का अनुमान लगाया गया था, उसमें गिरावट आने की आशंका है और 2021 में फिर से यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। हवाई अड्डा प्राधिकार ने इस साल 2.26 करोड़ यात्रियों और 2021 में 3.71 करोड़ यात्रियों की आवाजाही का अनुमान जताया है।

सरकारों द्वारा यात्रा संबंधी पाबंदी लागू होने के कारण इस साल वाणज्यिकि विमान सेवाएं प्रभावित हुईं और यात्री उड़ानें रद्द कर दी गयीं। कुछ देशों ने पृथक-वास की अवधि में रहने का समय घटाकर यात्री उड़ानों को फिर से पटरी पर लाने की हिमायत की है। पर्यटन क्षेत्र से दबाव के बावजूद कुछ देशों से ब्रिटेन में आने पर यात्रियों के लिए 14 दिन पृथक-वास में रहने को जरूरी बनाया गया है।

हीथ्रो हवाई अड्डा प्रशासन ने एक बयान में कहा, ब्रिटेन का हीथ्रो हवाई अड्डा अब यूरोप के सबसे व्यस्त हवाई अड्डे में शुमार नहीं हो पाएगा। यात्रियों की संख्या के मामले में पेरिस का चार्ल्स द गाल हवाई अड्डा हमसे आगे निकल गया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव