जलालाबाद: अंतर्जनपदीय हिस्ट्रीशीटर समेत चार गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जलालाबाद,अमृत विचार। जलालाबाद पुलिस ने अलग अलग मामलों के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, इनमें एक हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है। आरोपियों के पास से 15 किलो डोडा, एक पल्सर बाइक, 315 बोर के अवैध असलहे और 6 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज …

जलालाबाद,अमृत विचार। जलालाबाद पुलिस ने अलग अलग मामलों के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, इनमें एक हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है। आरोपियों के पास से 15 किलो डोडा, एक पल्सर बाइक, 315 बोर के अवैध असलहे और 6 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।

कोतवाल जसवीर सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मंगलवार रात क्षेत्र के गांव कलक्टरगंज स्थित ईट भट्टे के पास डोडा की खरीद फरोख्त करते शहाजहांपुर के चौक मण्डी निवासी आसिफ को रंगे हाथ पकड़ लिया। उसके पास से दस किलो डोडा बरामद हुआ। दूसरे मामले में पुलिस ने अंतर्जनपदीय हिस्ट्रीशीटर क्षेत्र के गांव बझेड़ा निवासी सर्वेश को बझेड़ा तिराहा से पांच किलो डोडा, एक 315 बोर तमंचा एक जिंदा कारतूस समेत और एक पल्सर मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। सर्वेश पर जलालाबाद कोतवाली में अलग अलग धाराओं में कुल 8, मीरानपुर कटरा में 3, शाहजहांपुर सदर बाजार में एक और पसगवां खीरी में एक मुकदमा पहले से दर्ज है।

वहीं तीसरे मामले में पुलिस ने शेरपुर चुरघुटी निवासी पुष्पेंद्र व रामप्रताप को 315 बोर रायफल समेत दो जिंदा कारतूसों और 315 बोर पौनिया एवं तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।

संबंधित समाचार