मुरादाबाद: स्कूल में चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी, चार गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार।  पंचायत चुनाव के मद्देनजर चल रहे अभियान के दौरान डिलारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खासबात यह है कि अवैध फैक्ट्री एक स्कूल परिसर के अंदर संचालित हो रही थी। पकड़े गए दो आरोपी उसी …

मुरादाबाद,अमृत विचार।  पंचायत चुनाव के मद्देनजर चल रहे अभियान के दौरान डिलारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खासबात यह है कि अवैध फैक्ट्री एक स्कूल परिसर के अंदर संचालित हो रही थी। पकड़े गए दो आरोपी उसी स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक हैं, हालांकि स्कूल संचालक और मास्टरमाइंड समेत तीन आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।

पुलिस ने मौके से बने-अधबने तमंचे, मशीन व अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं। अफसर आन डिमांड असलहों को बनाने का दावा कर रहे हैं। पकड़े गए आरोपियों का चालान कर दिया गया है।  हर बार चुनाव के दौरान अवैध असलहों की डिमांड बढ़ जाती है। अवैध शस्त्र कारोबारियों को आन डिमांड असलहे बनाने पर अच्छी कीमत मिल जाती है।

खासतौर पर पंचायत चुनाव के दौरान इनकी खपत ज्यादा हो जाती है। यही वजह है कि पंचायत चुनाव की घोषणा होने के साथ ही अवैध शस्त्र कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत डिलारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली। खुलासा करते हुए एसपी देहात विद्या सागर मिश्र ने बताया कि डिलारी थाना क्षेत्र के ग्राम नाखूनका स्थित आनंद पब्लिक स्कूल के अंदर अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलाए जाने की सूचना मिली। जिस पर डिलारी एसओ सतराज सिंह ने फोर्स के साथ दबिश दी।

पुलिस को देखकर मौजूद लोगों ने भागने की कोशिश की, जिस पर पुलिस ने चार को दबोच लिया, जबकि तीन मौका पाकर फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी ग्राम नाखूनका निवासी मुकेश कुमार शर्मा, प्रशांत आर्य, जयपाल सिंह और राजाराम हैं, जिसमें प्रशांत आर्य व जयपाल सिंह इसी स्कूल में पढ़ाते हैं, जबकि राजाराम स्कूल की देखरेख व मुकेश कुमार कच्चे माल की सप्लाई करता है, जबकि फरार हुआ भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पीपलसाना निवासी धर्मानंद भटनागर स्कूल संचालक हैं और ग्राम फरीदपुर निवासी मिक्की सैफी और मुरादाबाद निवासी सोनू पेंटर असलहा बनाते थे।

एसपी देहात के अनुसार मौके से चार बने, 29 अधबने तमंचे के अलावा नाल, कारतूस, मशीन व अन्रू उपकरण बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपियों का चालान कर दिया गया है।

 

संबंधित समाचार