मुरादाबाद : बरेली से मेरठ रेफर हुए कैदी की रास्ते में मौत
मुरादाबाद, अमृत विचार। इलाज के लिए मेरठ जा रहे कैदी की हातल बिगड़ने पर मौत हो गई। बरेली के डॉक्टरों ने उसे मेरठ के लिए रेफर किया था। तबीयत ज्यादा खराब होने पर उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि हुई है। वह तीन साल से दुष्कर्म के मामले में बरेली जेल में बंद था।
मुंढापांडे थाना प्रभारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले दुष्मर्क मामले में तीन साल की सजा काट रहे सद्दीक अहमद (68) की जेल में तबीयत खराब हुई थी। इसके बाद वहां के जेल प्रशासन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत ज्यादा बिगड़ने पर बुधवार को डॉक्टरों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। पुलिसकर्मी वहां से उसे लेकर मेरठ के लिए रवाना हो गए। हालत खबरा होने पर मुंढापांडे क्षेत्र में कैदी ने दम तोड़ दिया। पुलिसकर्मियों ने मुंढापांडे थाने में इसकी सूचना दी। पुलिस ने कैदी का पोस्टमार्टम कराकर देर शाम तक शव परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि हुई है। परिवार वाले शव लेकर बरेली के लिए रवाना हो गए।
