प्रतिष्ठानों से मुक्त कराए गए तीन बाल श्रमिक : श्रम विभाग की टीम ने की संयुक्त छापेमारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जरवल, बहराइच, अमृत विचार। श्रम विभाग, देहात इंडिया, AHTU व ज़िला बाल संरक्षण इकाई द्वारा संयुक्त रूप से बाल श्रम अवमुक्ति अभियान जरवल कस्बा, कैसरगंज में चलाया गया। जरवल कस्बा  से 03  बाल श्रमिक अलग अलग प्रतिष्ठानों से अवमुक्त कराए गए।

श्रम प्रवर्तन अधिकारी सूरज तिवारी ने बताया कि जरवल में टीम ने प्रतिष्ठान, ऑटो गैराज, होटल एवं ढाबे पर छापेमारी की। यहां पर तीन बाल श्रमिक काम करते मिले। जिस पर बच्चों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल मेडिकल के लिए ले जाया गया एवं उनकी काउंसिलिंग की गई और उनके परिजनों को सूचित किया गाया। इसके बाद बच्चों को न्यायपीठ बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

दस्तावेजिकरण के बाद बच्चों को उनके परिजन को सुपुर्द कर दिया गया एवं प्रतिष्ठान पर कार्यवाही करने का निर्देश दिया। बच्चों को शिक्षा एवं सरकारी योजनाओं से जोड़ने को कहा। इस अभियान मे श्रम विभाग से श्रम प्रवर्तन अधिकारी सूरज तिवारी, टीम मेंबर तबरेज़ आलम, AHTU विभाग, देहात इंडिया से शालिनी यादव, मनीष यादव, जिला बाल संरक्षण इकाई शिविका मौर्या उपस्थित रहीं

यह भी पढ़ें- लोहिया संस्थान: डॉक्टरों ने कर ली मरीज में बॉम्बे ब्लड ग्रुप की पहचान, बच गई गर्भवती महिला और उसके बच्चे की जान

संबंधित समाचार