सावन महोत्सव : इला नवाजी गईं तीज रानी के ताज से
विभिन्न स्पर्धाओं में महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा
अयोध्या, अमृत विचार: राम नगरी में आयोजित सावन महोत्सव के विविध कार्यक्रमों में महिलाओं ने उत्साह से प्रतिभाग करते हुए हर्षोल्लास के साथ सावन महोत्सव मनाया। महोत्सव की सबसे आकर्षक प्रतियोगिता तीज रानी का ताज इस बार इला शुक्ला के नाम रहा। वहीं मेंहदी प्रतियोगिता में रेनू तथा पेंटिंग प्रतियोगिता में पल्लवी ने बाजी मारी। ड्रेस प्रतियोगिता में रिचा श्रीवास्तव, डांस में पूजा शर्मा, गायन में रीता शर्मा, मेकअप में हिमांशी, टैलेंट में कुसमंजली राय तथा मेहंदी में रेनू अव्वल रहीं।
नगर के एक लॉन में आयोजित सावन महोत्सव के तहत महिलाओं ने तीज का त्यौहार मनाया। मुख्य अतिथि सीमा पाठक व विशिष्ट अतिथि डॉ. अंशु मिश्रा ने विजेताओं को अंग वस्त्र, शील्ड, क्राउन तथा सुहाग के किट देकर सम्मानित किया। कपिल देव तिवारी व उनकी टीम का आल्हा गायन तथा राष्ट्रीय कवि दुर्गेश पांडेय दुर्लभ के संयोजन में काव्य शहर कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा। अतिथि देवकाली मंदिर महंत सुनील पाठक, पार्षद सुल्तान अंसारी, डॉ अंजनी कुमार पांडेय, इंजीनियर रवि तिवारी व तनुजा दुबे आदि ने कवियों और आल्हा टीम को सम्मानित किया।
दूसरे सत्र में मुख्य अतिथि डॉ. एसके मिश्रा, महंत बृजमोहन दास, तक्षशिला अकादमी के संतोष मिश्र, देवकीनंदन पांडेय, डॉ. शेषधर पांडेय , सत्यप्रकाश मिश्र, चंद्रयांशु जी महाराज, रामसूरत तिवारी ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन कर सांस्कृतिक संध्या कजरी के रंग और अवध वासियों के संग कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पं. सत्य प्रकाश मिश्र का कजरी गायन, अंबरीश पांडेय व टीम का कजरी गायन और लोक नृत्य, आराध्या गौतम की टीम का सावन नृत्य, स्वरूपम ग्रुप की फरीदा बानो व शिवम निषाद का लोकनृत्य तथा संजय घायल का जादू की प्रस्तुतिकरण ने माहौल में समां बांध दिया।
सावन महोत्सव की कोर कमेटी में अध्यक्ष बृजमोहन तिवारी, निदेशक अंबरीश चंद्र पांडेय, उपाध्यक्ष पंकज पांडे, अनुजेंद्र तिवारी, दुर्गेश पाण्डेय, विजय वर्मा, सचिव कुलदीप तिवारी, महासचिव एसबी सागर, लोक गायक विवेक पांडेय, प्रबंधक अंकित उपाध्याय, उपनिदेशक अंशिका सिंह, कोषाध्यक्ष रीता तिवारी, संगठन मंत्री चंद्रशेखर तिवारी आदि ने अतिथियों को सम्मानित किया। इस दौरान अवधी ग्लोबल कनेक्ट के विवेक तिवारी, समाजसेवी राजेश चौबे, इंदरप्रीत बेदी, दिलीप राम त्रिपाठी, सत्यदेव मिश्र, शैलेंद्र पांडेय मोनू आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें- लोहिया संस्थान: डॉक्टरों ने कर ली मरीज में बॉम्बे ब्लड ग्रुप की पहचान, बच गई गर्भवती महिला और उसके बच्चे की जान
