मुरादाबाद : बांग्लादेशी हिंदुओं के समर्थन में उतरे अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यकर्ता, कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। बांग्लादेशी हिंदुओं के समर्थन में गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल महानगर की ओर से कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए भारत सरकार से हिंदुओं को सुरक्षा देने की गुहार लगाई। उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन देकर हिंदुओं की सुरक्षा का मांग उठाई।

राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष रोहन सक्सेना ने कहा कि बांग्लादेश में हिंसक उग्र आंदोलन के कारण संपूर्ण कानून व्यवस्था ध्वस्त है। बांग्लादेश में आंदोलन करने वालों में बड़ा हिस्सा भारत विरोधी, हिंदू विरोधी लोगों का है। इस आंदोलन में जानबूझकर हिंदुओं को निशाना बनाकर जगह-जगह पर हिंदुओं पर हमले, घरों को लूटना, जलाना, मंदिर तोड़ना, मूर्तियां तोड़ना और हिंदुओं की हत्या का तांडव चल रहा है। उन्होंने ज्ञापन देते हुए मांग रखी कि बांग्लादेश के हिंदुओं की रक्षा की जाए।

बांग्लादेश के सेना प्रमुख को वहां की स्थिति पर नियंत्रण करने के लिए बाध्य किया जाए। कहा कि भारत सरकार तुरंत बांग्लादेश के सेना प्रमुख से बात करके बांग्लादेश के हिंदुओं की रक्षा करेगी। अगर ऐसा नहीं होता है तो राष्ट्रीय बजरंग दल संपूर्ण भारत में उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा। जिसकी पूर्णता जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी। इस दौरान अमित अग्रवाल, गौरव सैनी, अमन सैनी, दीप खुराना, महेंद्र, शिवम, रवि, संदीप, कल्वेश, विकास, रवि, मुकेश आदि कार्यकर्ता मौजूद रहें।

भारत सरकार करे बांग्लादेशी हिंदुओं की रक्षा
राष्ट्रीय पुजारी परिषद की ओर से गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया। साथ ही जिलाधिकारी के माध्य से प्रधानमंत्री को बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्याएं और वहां के मंदिरों को लूटना और मूर्तियों को खंडित करने के विषय में ज्ञापन दिया। राष्ट्रीय पुजारी परिषद के पदाधिकारियों ने मांग करते हुए कहा कि भारत सरकार तुरंत हस्तक्षेप कर बांग्लादेश में हिंदुओं और मंदिरों सुरक्षा सुनिश्चित करें। ज्ञापन में काली माता मंदिर के महंत राम गिरी, महाकालेश्वर घाम के पीठाधीश्वर स्वामी संजय नन्द गिरी, राफतपूरा बालाजी मंदिर के महंत राजू, आचार्य कामेश्वर मिश्रा, राष्ट्रीय पुजारी परिषद के संस्थापक श्याम कृष्ण रस्तोगी, मनोज व्यास, राकेश अत्रि, पुजारी महेंद्र सिंह, भरत, श्याम शुक्ला, हरे कृष्ण दूबे, पंडित सतीश चंद्र त्रिपाठी, आचार्य भूदेव शर्मा, गगन शर्मा, पंडित विनोद शर्मा, पुजारी विशाल शर्मा, अंकित शर्मा आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : Bangladesh Protest : 'दिल टूट गया, इस कठिन समय में मां को देख नहीं सकती', शेख हसीना की बेटी का छलका दर्द

संबंधित समाचार