Earthquake in Japan : जापान में भूकंप के जोरदार झटके, 7.1 रही तीव्रता...सुनामी की चेतावनी जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई है। भूकंप के साथ ही सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई है। भूकंप के झटके इतने जोरदार थे कि लोग सहम उठे। भूकंप के बाद लोग घरों से बाहर भागते दिखे।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.1 मापी गई। एजेंसी ने बताया कि इसका केंद्र जापान के दक्षिणी मुख्य द्वीप क्यूशू के पूर्वी तट पर लगभग 30 किलोमीटर (18.6 मील) की गहराई में था। इसने सुनामी संबंधी चेतावनी जारी की, जिसमें क्यूशू के दक्षिणी तट और निकटवर्ती शिकोकू द्वीप पर एक मीटर (3.3 फुट) तक की लहरें उठने की आशंका व्यक्त की गई है। 

क्यूशू और शिकोकू के परमाणु संयंत्रों के संचालकों ने कहा कि वे इस संबंध में जांच कर रहे हैं कि कहीं उन्हें (संयंत्रों को) कोई नुकसान तो नहीं हुआ है। जापान के एनएचके टेलीविजन ने कहा कि भूकंप के केंद्र के निकट मियाजाकी हवाई अड्डे पर खिड़कियों के टूटने की खबरें हैं। जापान के उत्तर-मध्य क्षेत्र नोटो में एक जनवरी को आए भूकंप में 240 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। 

ये भी पढे़ं : Bangladesh Protest : 'दिल टूट गया, इस कठिन समय में मां को देख नहीं सकती', शेख हसीना की बेटी का छलका दर्द

संबंधित समाचार