बरेली : जरा सी चूक और पुलिसकर्मी के पेट से दो गोलियां आरपार, दौड़ पड़े अधिकारी
बरेली, अमृत विचार। जिला बरेली के पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पीएसी में फंयरिंग प्रशिक्षण के गोली लगने से एक हेड कॉन्स्टेबल घायल हो गया। गोली हेड कॉन्सटेबल के पेट में जा लगी। फौरी तौर से घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से घायल पुलिसकर्मी को निजी अस्पताल रेफर कर लाया गया था। फिलहाल घायल की हालत स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक कन्नौज निवासी हेड कॉन्स्टेबल सोबरन सिंह वार्षिक फायरिंग के लिए पीएसी फायरिंग रेंज आए थे। प्रशिक्षण के बाद वापस लौटते समय साथी राम कुमार के हाथों से कार्बाइन छूट गई और दो गोलिया चलीं। दोनों गोलियां सीधा सोबरन सिंह के पेट में बायीं तरफ से लगकर दहिनी ओर से आरपार हो गईं। जिसके बाद सोबरन को इलाज के लिए जिला असपताल ले जाया गया। जहां से उन्हें निजी अस्पतल के लिए रेफर कर दिया।
एसएसपी अनुराग आर्या, एसपी सिटी राह़ुल भाटी और बरादरी थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि गाड़ी में बैठने के दौरान घटना हुई है। उनके साथी राम कुमार के हाथों से कार्बाइन छूट गई जिसके कारण उन्हें गोली लगी है। फिलहाल घायल का इलाज कराया जा रहा है।
यह भी पढ़ें - Exclusive: मनौना धाम...मेडिकल साइंस का चीरहरण करने वाला बाबा कैसे करता है चमत्कार पे चमत्कार ?
