रामपुर : सैफनी में दो अज्ञात शव मिलने से सनसनी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने नदी से निकलवाए दोनों शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सैफनी, अमृत विचार। थाना क्षेत्र में बह रहीं अलग-अलग नदियों में दो अज्ञात शव उतराते हुए मिले हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

गुरुवार को थाना क्षेत्र के बैरुआ गांव निवासी नावेद ने पुलिस को सूचना दी कि उनके गांव के समीप रझेड़ा नदी में एक व्यक्ति का शव उतराता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बहार निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की उम्र करीब 42 वर्ष बताई जा रही है।

उधर थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव निवासी इकबाल ने बताया कि रामगंगा नदी में एक व्यक्ति का शव मुरादाबाद की तरफ से बहकर आया था। शव कचरे के ढेर में फंसकर रुक गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है। दोनों शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

ये भी पढ़ें: मुरादाबाद : दहेज के लिए विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म, पति समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार