बरेली: छेड़खानी रोकने को सड़कों पर उतरेंगी ‘शक्ति मोबाइल’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। छेड़खानी को रोकने के लिए अब शहर में ‘शक्ति मोबाइल’ की दो गाड़ियां सुबह और शाम घूमेंगी। इस दौरान इनकी लोकेशन लगातार बदलती रहेगी। एक गाड़ी सिविल लाइंस और दूसरी डीडीपुरम में शोहदों पर नजर रखेगी। इसकी शुरुआत कर दी गई है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि मिशन शक्ति को मजबूती …

बरेली,अमृत विचार। छेड़खानी को रोकने के लिए अब शहर में ‘शक्ति मोबाइल’ की दो गाड़ियां सुबह और शाम घूमेंगी। इस दौरान इनकी लोकेशन लगातार बदलती रहेगी। एक गाड़ी सिविल लाइंस और दूसरी डीडीपुरम में शोहदों पर नजर रखेगी। इसकी शुरुआत कर दी गई है।

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि मिशन शक्ति को मजबूती देने के लिए बुधवार से दो ‘शक्ति मोबाइल’ की गाड़ियां शहर में चिह्नित की गई छेड़खानी वाली जगहों पर घूमेंगी। ये शोहदों पर नजर रखेंगी। ये गाड़ियां सुबह छह से दस बजे और शाम को पांच से रात नौ बजे तक भीड़ वाली जगहों पर शोहदों पर नजर रखेंगी। शिकायत मिलने पर शोहदों के खिलाफ कार्रवाई भी करेंगी।

इतना ही नहीं ‘शक्ति मोबाइल’ की टीमें बिना काम के घूमने वालों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई भी करेंगी। इन गाड़ियों के लिए प्लान तैयार किया गया है। यह निर्धारित प्वाइंट पर रुकेंगी और फिर दूसरे प्वाइंट पर चली जाएंगी। शुरुआत में यह योजना सिर्फ शहरी इलाकों के लिए है। बाद में इसे देहात में भी लागू किया जा सकता है।

संबंधित समाचार