बरेली: काउंसलिंग से पहले ही 18 शिक्षकों के दस्तावेजों में मिलीं खामियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। बुधवार से डायट फरीदपुर में बेसिक शिक्षा विभाग के नव नियुक्त शिक्षकों के स्कूल आवंटन के लिए काउंसलिंग होनी थी मगर इससे पहले ही जांच में 18 शिक्षकों के मूल दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड किए गए दस्तावेजों से अलग हैं। इन शिक्षकों की काउंसलिंग पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। इनकी काउंसलिंग सभी …

बरेली,अमृत विचार। बुधवार से डायट फरीदपुर में बेसिक शिक्षा विभाग के नव नियुक्त शिक्षकों के स्कूल आवंटन के लिए काउंसलिंग होनी थी मगर इससे पहले ही जांच में 18 शिक्षकों के मूल दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड किए गए दस्तावेजों से अलग हैं। इन शिक्षकों की काउंसलिंग पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। इनकी काउंसलिंग सभी दस्तावेजों की जांच के बाद ही कराई जाएगी। सभी की जानकारी बेसिक शिक्षा परिषद को भेज दी गई है।

काउंसलिंग से पहले मंगलवार को जब बीएसए कार्यालय में दस्तावेजों की जांच पड़ताल चल रही थी तो 18 शिक्षक ऐसे मिले जिनके मूल दस्तावेज अपलोड किए गए दस्तावेजों से भिन्न थे। इनकी काउंसलिंग पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। शासन से आदेशानुसार ही आगे की कार्रवाई की पूरी की जाएगी।

विदित हो इस बार पुरुष शिक्षकों को काउंसलिंग में नहीं बुलाया गया है। सामान्य पुरुष शिक्षकों को खुद स्कूल चुनने को नहीं मिलेगा। उनके विद्यालय आवंटन की कार्यवाही रोस्टर के अनुसार होगी। इसलिए उन्हें काउंसलिंग स्थल पर नहीं आना है। बीएसए विनय कुमार ने बताया कि 29 अक्टूबर को दिव्यांग महिला और दिव्यांग पुरुष शिक्षकों की काउंसलिंग सुबह 10 से 11 बजे तक होगी। 11 बजे से शाम 5 बजे तक समस्त महिला शिक्षकों की काउंसलिंग होगी। 30 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक अनुपस्थित रहे दिव्यांग महिला और दिव्यांग पुरुष शिक्षकों व अनुपस्थित महिलाओं को काउंसलिंग का मौका दिया जाएगा।

“जिन 18 शिक्षकों के दस्तावेजों में मूल दस्तावेजों से त्रुटियां पाई गई हैं उनकी जानकारी बेसिक शिक्षा परिषद को भेज दी गई है। शासन से आदेश मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इनकी काउंसलिंग नहीं कराई जाएगी।” -बीएसए, विनय कुमार

संबंधित समाचार