गोरखपुर: योगी ने की विकास कार्यों की समीक्षा
गोरखपुर, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को एनेक्सी भवन सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में शामिल हुए। उन्होंने निर्देश दिया कि जो भी निर्माण कार्य/विकास कार्य हो रहे है उनको समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। उन्होंने मोहद्दीपुर फोरलेन, सोनौली नौतनवां, गोरखपुर-देवरिया फोरलेन गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन मार्ग की निर्माण की समीक्षा …
गोरखपुर, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को एनेक्सी भवन सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में शामिल हुए। उन्होंने निर्देश दिया कि जो भी निर्माण कार्य/विकास कार्य हो रहे है उनको समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए।
उन्होंने मोहद्दीपुर फोरलेन, सोनौली नौतनवां, गोरखपुर-देवरिया फोरलेन गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन मार्ग की निर्माण की समीक्षा करते हुए कार्य में गति लाने का निर्देश दिया और गोरखपुर देवरिया मार्ग को 15 दिसंबर तक पूरा करने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री ने जल निगम के द्वारा कराए जा रहे सिवरेज कार्य की जानकारी लेकर कहा कि सड़क निर्माण में जमीन अधिग्रहण का जो भी मुआवजा शेष है उसे शीघ्रता से वितरित कराएं। उन्होंने विद्युत विभाग के द्वारा जर्जर तारों को बदलने के लिए 11 करोड़ की लागत से होने वाले कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्य को शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने जनपद में जलजमाव की स्थिति एवं वसुंधरा मोड़ से तुर्रा नाले के निर्माण की स्थिति समीक्षा के दौरान कहा कि कार्य को समय से पूरा किया जाए।
मुख्यमंत्री ने धान खरीद की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि किसानों को उनके उपज का सही मूल्य मिले, किसी भी दशा में न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम में खरीद न हो और क्रय केन्द्र पूरी तरह से संचालित रहे और सभी क्रय केन्द्रों पर कर्मचारियों की उपस्थिति भी सुनिश्चित हो।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थिति बाबा मुक्तेश्वरनाथ मंदिर परिसर का निरीक्षण कर वहां पर कराए जा रहे सौन्दर्यीकरण के कार्यों के प्रगति को देखा और कहा कि कार्य को समयबद्ध ढंग पूरा करें और मंदिर परिसर में आवंला का पौध रोपण किया। इस अवसर पर डी.जी. पर्यटन, रवि कुमार एनजी, मण्डलायुक्त जयन्त नार्लिकर, जिलाधिकारी के विजयेन्द्र पाण्डियन सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।
ओवरलोडिंग रोकने को कमिश्नर ने दिया सख्त निर्देश
मण्डलायुक्त जयन्त नार्लिकर ने ओवरलोडिंग रोकने की दिशा में सख्त कार्रवाई करने के आरटीओ को निर्देश देकर कहा कि कि बिना परमिट नवीनीकरण कराए कोई भी आटो रिक्शा का संचलन सड़कों पर नही होना चाहिए। परमिट समाप्त वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मण्डलायुक्त ने आयुक्त सभागार में आयोजित संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक की अध्यक्षता करते यह हुए दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी के विजयेन्द्र पाण्डियन, एसपी ट्रफिक, सहित मण्डल के सभी जनपदों के एआरटीओ एवं अन्य संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे। बैठक का संचालन सचिव संभागीय परिवहन प्राधिकरण अनीता सिंह ने किया।
