कल वायनाड जाएंगे पीएम मोदी, त्रासदी के पीड़ितों करेंगे मुलाकात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी शनिवार को केरल के वायनाड जायेंगे। यहां पर भूस्खलन प्रभावित इलाकों का वह दौरा करेंगे। साथ ही त्रासदी के पीड़ितों से प्रधानमंत्री मुलाकात भी कर सकते हैं।  

अधिकारियों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह करीब 11 बजे कन्नूर पहुंचेंगे और फिर वह हेलीकॉप्टर से वायनाड में भूस्खलन प्रभावित इलाके का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। बचाव अभियान में शामिल टीमें उन्हें निकासी प्रयासों के बारे में जानकारी देंगी। बाद में प्रधानमंत्री राहत शिविर और अस्पताल का दौरा करेंगे जहां वह भूस्खलन के पीड़ित लोगों से मिलेंगे और बातचीत करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे जिसमें उन्हें घटना और चल रहे राहत प्रयासों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

बता दें कि 30 जुलाई को इस क्षेत्र में हुए भूस्खलन के बाद 250 से अधिक लोगों की मौत हो गई और कई लोग लापता हो गए। यह घटना केरल में अब तक आई सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदाओं में से एक थी।

ये भी पढ़ें- मनीष सिसोदिया 17 महीने बाद तिहाड़ जेल से आए बाहर, कहा- संविधान ने बचाया

संबंधित समाचार