आत्मघाती कदम : फंदे के सहारे लटकता मिला विवाहिता की शव, 10 महीने पहले हुई थी शादी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बभनजोत/गोंडा, अमृत विचार : खोड़ारे थाना क्षेत्र के कोटखास गांव की रहने वाली एक विवाहिता का शव दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। विवाहिता का शव मिलने से गांव में अफरा तफरी मच गयी। दो दिन पहले वह ससुराल से मायके आई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है‌। 

खोड़ारे थाना क्षेत्र के कोटखास गांव की रहने वाली पूनम सिंह ने बताया कि उन्होने  नवंबर 2023 को बेटी गरिमा की शादी देवरिया जिले के बरहज थाना क्षेत्र के रमईपुरवा गांव के रहने वाले विशाल सिंह से की थी। पूनम का कहना है कि शादी के वक्त उन्होने अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज भी दिया था लेकिन ससुराल के लोग कम दहेज का ताना देकर गरिमा को प्रताड़ित कर रहे थे। पूनम सिंह ने बताया कि दो दिन पहले गरिमा को उसके ससुराल के लोग गांव के बाहर छोड़कर चले गए थे। ससुराल वालों के व्यवहार से गरिमा तनाव में थी।

शुक्रवार को जब वह बाथरूम में थी। तो गरिमा कमरे में लगे पंखे में दुपट्टे का फंदा बनाकर लटक गयी। जब वह बाथरूम से निकली तो देखा कि गरिमा का शव फंदे से लटक रहा था। उसकी चीख पुकार सुनकर  आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष सर्वजीत गुप्ता ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है‌। एसओ ने बताया कि मृतका का शव फंदे से लटका मिला है‌। उसके मुंह में कपड़ा ठूसा हुआ था। फारेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें- आईपीएल का कर्ज चुकाने के लिए प्रेमी ने प्रेमिका के साथ मिलकर की थी वृद्धा की हत्या

संबंधित समाचार