लखनऊ विश्वविद्यालय: लाइब्रेरी में फैली अव्यवस्थाओं पर फूटा छात्रों का गुस्सा, गेट जमकर खूब काटा हंगामा 

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ विश्वविद्यालय: ABVP कार्यकर्ताओं ने वीसी के नाम दिया ज्ञापन

लखनऊ, अमृत विचारः लखनऊ विश्वविद्यालय एक बार फिर छात्रों के आक्रोश से गूंज उठा। शनिवार को एबीवीपी के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में छात्र विश्वविद्यालय के गेट नंबर एक पर इकट्ठा हुए और टाइगोर लाइब्रेरी तक रैली निकाली। धरना प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। छात्रों ने लाइब्रेरी गेट जमकर खूब हंगामा काटा।

छात्रों का कहना है कि लखनऊ विश्वविद्यालय को नेक ए प्लस प्लस ग्रेड तो मिला है, लेकिन यहां की ऐतिहासिक कही जाने वाली लाइब्रेरी में न तो इंटरनेट की सुविधा है, और न ही स्टूडेंट्स को पढ़ने के लिए किताबें दी जा रही हैं। इसके अलावा छात्रों को लाइब्रेरी में कई सारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को हुई बारिश में टाइगोर लाइब्रेरी झरने की तरह बह रही थी। इसका एक पोस्ट एक्स पर काफी तेजी वायरल हो रहा है।

करीबन एक घंटे के चले इस प्रदर्शन ने विश्वविद्यालय प्रशासन की जमकर पोल खोली। छात्रों का कहना है कि उन्हें छोटी-छोटी सुविधाओं के लिए भी मोहताज होना पड़ रहा है। कई बार संबंधित प्रोफेसर से बात कर उन्हें परेशानी बताया की लाइब्रेरी में क्या-क्या परेशानी हो रही है, लेकिन उनकी कोई सुनता ही नहीं है हर बार कोई न कोई बहाने बना कर टाल दिया जाता है। पढ़ाई-लिखाई के विषय पर कोई सुनने वाला नहीं है।

सावन 2024 (57)

क्या-क्या हैं मांग 
-पुस्तकालय में छात्रों के पढ़ने की समयावधि बढ़ाई जाये 
-पुस्तकालय के बाहर बैग रखने के लिए बैग स्टैंड का प्रबन्ध किया जाये 
-पुस्तकालय में जो भी मरम्मत कार्य चल रहा है उसको जल्द सम्पन कराया जाये
-टैगोर लाइब्रेरी में इंटरनेट की समस्या महीनो से बनी हुई है इसके सम्बन्ध में अनेकों बार सम्बन्धित अधिकारियों से शिकायत भी की गयी है परन्तु सभी उदासीन बने हुए हैं। अतः इस पर त्वरित कार्यवाही कर ठीक किया जाये 
-विद्यार्थियों को अध्ययन सभागार (रीडिंग हाल) में स्वयं की पुस्तके व लैपटॉप ले जाने की अनुमति नहीं है जो की पूर्णतयः गलत है अतः इसकी अनुमति विद्यार्थियों को प्रदान की जाये
-पुस्तकालय के शौचालय की प्रतिदिन साफ सफाई व मूत्रालय (उरेमल) के पाइप टूटे हुए है उसे सही कराया जाये 
-टैगोर पुस्तकालय में पुस्तके ढूंढने के लिए लगाई गयी बुक सर्चिग मशीन खराब है जिसको अविलम्ब सही कराया जाये 
-साइबर लाइब्रेरी में छात्रों को अध्ययन सम्बन्धी आवश्यक सामान ले जाने की अनुमति प्रदान की जाये
-रीडिंग हाल को वातानुकूलित किया जाये तथा साइबर लाइब्रेरी में वातानुकूलित तंत्र की मरम्मत करायी जाये 
-छात्रों को पुस्तकालय से पुस्तके घर ले जाकर पढ़ने के लिए सुविधा उपलब्ध करायी जाये तथा उसके लिए मानक तय किये जाये।

सावन 2024 (56)

छात्रों ने बताई परेशानी
छात्र दिपांशु ने बताया कि लाइब्रेरी में छात्रों की बैग रखने का इंतजाम नहीं है। छात्रों के बैग इतनी बारिश में भी जमीन पर ऐसे ही डाल दिए जाते हैं, जो बारिश में भीगा करते हैं। बैग में कितना भी जरूरी समान रखा हो वो खराब होने के लिए छोड़ दिया जाता है। लाइब्रेरी में बुक स्कैन करनी की मशीन भी काफी समय से खराब पड़ी हुई है। इसकी वजह से बुक्स तक ढ़ूंढने में काफी परेशानी होती हैं। इस पर भी कोई ध्यान नहीं देने वाला है। साक्षी सिंह ने बताया कि मैं कॉन्पटीशन एग्जाम की प्रिपरेशन कर रही हूं। जिसके लिए सेल्फ नोट्स और ऑनलाइन मरेटियल और बाहर की बुक्स से पढ़ना पड़ता है। इसके लिए अगर हम लाइब्रेरी में पढ़ने जाते हैं तो हमें गेट पर ही रोक लिया जाता है यह कह कर की आप टैबलेट, लैपटॉप और बाहर की बुक्स लेकर नहीं जा सकते हैं। कई छात्रों ने अपनी-अपनी परेशानी साझा की।

हॉनरी लाइब्रेरी ने दिया आश्वासन 
हॉनरी लाइब्रेरी प्रो. केया पांडे छात्रों की समस्या को सुनी और उन्हें प्रदर्शन खत्म करने को कहा। काफी देर समझाने के बाद प्रो. केया पांडे ने छात्रों की समस्या को जल्द से जल्द खत्म करने का आश्वासन दिया और छात्रों की 10 समस्या में से आठ समस्या को मान लिया तथा अन्य दो मुद्दे जिनमें की लाइब्रेरी की टाइमिंग बढ़ाई जाए तथा टैगोर पुस्तकालय में अपनी निजी किताबें और लैपटॉप ले जाने की अनुमति दी जाने पर सकारात्मक रवैया दिखाते हुए समय मांगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् महामंत्री जतिन शुक्ला, प्रांत सह मंत्री राजाराम कुशवाहा और अध्यक्ष जयव्रत राय की अध्यक्षता में कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय के नाम एक लंबी बहस के बाद हॉनरी लाइब्रेरी प्रो. केया पांडे को ज्ञापन पत्र सौंपा। 

प्रांत सह मंत्री राजाराम कुशवाहा ने कड़े शब्दों में प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि लाइब्रेरी विश्वविद्यालय का हृदय है इसके साथ कोई भी लापरवाही तथा छात्रों के साथ असुविधा को विद्यार्थी परिषद कतई बर्दास्त नहीं करेगा। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से जिला संयोजक अमन सिंह, महानगर सहमंत्री आदर्श यादव, विवेक मिश्रा, विकास मिश्रा, देवेश शुक्ला, दीपांशु सिंह, नीतीश सिंह, शुभम कुमार, साक्षी सिंह, काजल यादव, कनिष्क तिवारी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेः NEET UG 2024: प्रथम चरण की काउंसिलिंग 20 अगस्त से

संबंधित समाचार