सुल्तानपुर: चोरी का खुलासा न हुआ तो बाजार बंद कर करेंगे आंदोलन, व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीएम को संबोधित ज्ञापन व्यापारियों ने एसडीएम को सौंपा

सुल्तानपुर, अमृत विचार। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बगिया चौराहा पर हुई चोरी के खुलासे को लेकर व्यापारियों ने एसडीएम जयसिंहपुर से मुलाकात कर सीएम को संबोधित मांग पत्र सौंपा।

शनिवार को भारती उद्योग व्यापार मंडल के जिला प्रभारी रमेश अग्रहरि के नेतृत्व में व्यापारियों ने एसडीएम जयसिंहपुर संतोष कुमार ओझा से मुलाकात  कर मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र सौंपा। पत्र के माध्यम से बताया कि इन दिनों जिले में चोरी की घटनाएं बढ़ गई है। गुरुवार की रात कोतवाली से महज पांच सौ मीटर दूर बगिया चौराहा पर पीछे की दीवार तोड़कर श्रेया ज्वेलर्स एवं बर्तन भंडार बगिया चौराहा पीढ़ी रोड पर एक बड़ी चोरी की घटना हो गई। 

चोरों ने व्यापारी की तिजोरी को तोड़कर सारा ज्वेलर्स उठा ले गए। साथ ही दुकान में लगी सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी उठा ले गए। जबकि रात में पुलिस की ड्यूटी होती है, पुलिस की लापरवाही के चलते चोरों ने इतनी बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरी की घटना से दुकानदार भयभीत है। वहीं व्यापारियों में काफी आक्रोश भी है। 

व्यापारियों ने बताया कि सप्ताह भर में चोरों ने 9 चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। जिनमें से स्थानीय पुलिस ने कुछ ही चोरी की घटनाओं में एफआईआर दर्ज किया है। बीते वर्ष पत्रकार भूपेन्द्र सिंह के यहां भी ने बड़ी चोरी हुई थी जिसमें लाखों का नुकसान हुआ था। मुकदमा दर्ज होने के बावजूद स्थानीय पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। अभी कुछ दिन पहले दोस्तपुर थाना क्षेत्र के गोसैसिंहपुर बाजार में पांच दुकान में ताला तोड़कर कुछ दुकानों में चोरी हुई थी जिसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। 

व्यापारियों की मांग है कि सभी चोरी की घटनाओं को जल्द से जल्द खुलासा करके व्यापारियों को संतुष्ट किया जाए नहीं तो व्यापारी प्रर्दशन के लिए बाध्य होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, तहसील अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, उदय प्रताप शुक्ला, नितिन कुमार, निर्भय सिंह, विनोद मोदनवाल, विकास सोनी सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- सुल्तानपुर: गुड़िया पीटने गए दो सगे भाइयों की डूबकर मौत, परिवार में कोहराम

संबंधित समाचार