रायबरेली: सिपाही पर छात्रा से अश्लीलता का आरोप, निलंबित...सीओ को सौंपी जांच 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एक साल से मकान पर किराए में रहता था सिपाही

रायबरेली, अमृत विचार। जिले की खाकी एक बार फिर दागदार हुई है। महराजगंज थाना पर तैनात एक सिपाही पर आरोप लगा हैं कि उसने कोचिंग पढ़ाने के बहाने मकान मालिक की नाबालिग बेटी से गलत हरकतें करता था। कई दिन बीतने के बाद परिजनों को जब मामले की जानकारी हुई तो स्थानीय थाने पर इसकी शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। 

परिजनों ने एसपी कार्यालय आकर मामले की शिकायत की, जिसके बाद आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। शनिवार को महराजगंज कस्बा निवासिनी एक महिला ने कोतवाली में तैनात सिपाही प नाबालिग बेटी से अश्लीलता करने का आरोप लगाते हुए  पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती पत्र दिया था। 

एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में महिला ने आरोप लगाया है कि उसके मकान पर एक साल से थाने पर तैनात सिपाही रह रहा था। उसने उसकी 11 वर्षीय बेटी से कोचिंग पढ़ाने के बहाने उसने उसकी बेटी से अश्लीलता की। जिससे उसकी बेटी को गहरा आघात पहुंचा है और वह काफी डरी सहमी रहने लगी। जून महीने में सिपाही ने उसका किराए का मकान भी छोड़ दिया। तीन अगस्त को जब मां ने बेटी से बात की तो बेटी ने बताया कि आरोपित सिपाही उसे अश्लील वीडियो व गलत तरीके से टच करता था। छात्रा के विरोध करने पर उसे व उसके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी भी देता था। 

महिला का यह भी आरोप है कि बीते चार दिन पहले उसने कोतवाली में आरोपी सिपाही की शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई करने के बजाय उसे धमका कर भगा दिया था। नाबालिग छात्रा के साथ सिपाही द्वारा किये गए इस कृत्य को लेकर एसपी ने आरोपित सिपाही को निलंबित कर सीओ को जांच सौंपी है। एएसपी नवीन सिंह ने बताया कि सिपाही निलंबित कर सीओ महराजगंज को मामले की जांच दी गई है।

ये भी पढ़ें- रायबरेली: बारिश बनी काल, छत ढहने से महिला की मौत...एक घायल

संबंधित समाचार