लखनऊ: कार की टक्कर से एक महिला की मौत, दो घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बख्शी का तालाब/ लखनऊ, अमृत विचार। इटौंजा थाना के सिरसा कमालपुर रोड पर चतुराबाग संपर्क मार्ग के तिराहे पर एक अनियंत्रित कार ने तीन लोगों को टक्कर मार दी। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने सरिता को मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य दो घायलों, अयोध्या प्रसाद …

बख्शी का तालाब/ लखनऊ, अमृत विचार। इटौंजा थाना के सिरसा कमालपुर रोड पर चतुराबाग संपर्क मार्ग के तिराहे पर एक अनियंत्रित कार ने तीन लोगों को टक्कर मार दी। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने सरिता को मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य दो घायलों, अयोध्या प्रसाद व ओम प्रकाश का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

बताया जा रहा है कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के सामने हाईवे की तरफ से गांव की ओर आ रही कार का ड्राइवर नशे में था। गाड़ी कंट्रोल न होने के कारण औरत को रौंदकर 10 या 15 फीट खांही में गाड़ी जा गिरी।

स्थानीय लोगों ने बताया मिठाई की दुकान पर बैठी सरिता व अन्य दो लोगों को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे तीन लोग घायल हो गए थे और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में चली गई। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने इटौंजा पुलिस को दी तभी घायलों को बीकेटी राम सागर मिश्रा 100 सैया अस्पताल भेजा गया था। सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि जो युवक कार चला रहा था वह नाबालिग था और उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं है।

संबंधित समाचार