बरेली: खादी कुर्ता जमाएगा रंग तो तिरंगे से बढ़ेगी शान...स्वतंत्रता दिवस से पहले बाजार गुलजार

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

स्वतंत्रता दिवस से पहले 700 से 1200 रुपये तक बिक रहे खादी के कुर्ते

बरेली, अमृत विचार: स्वतंत्रता दिवस को महज चार दिन बचे हैं लिहाजा इसकी तैयारी को लेकर बाजार अभी से गुलजार हैं। शिक्षण संस्थानों, राजनीतिक, सामाजिक संस्था, सरकारी व निजी दफ्तरों में तैयारी शुरू हो गई है। ऐसे में खादी भंडार और बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की जमकर भीड़ लगने लगी है। शहर के खादी भंडार तिरंगा झंडा और सफेद कुर्ता पजामा समेत अन्य सामग्रियों से पट गए हैं।

लोग स्वतंत्रता दिवस पर खादी के सफेद कुर्ता पजामा पहनना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। वहीं इस दिन को लेकर खादी के तिरंगों की मांग भी बाजार में अधिक देखने को मिल रही है। कुतुबखाना बाजार, संजय नगर, राजेंद्र नगर मर्केट और सुभाष नगर मर्केट तमाम बाजारों में लोग खरीदारी को पहुंच रहे हैं। नॉवल्टी चौराहा स्थित खादी भंडार के विक्रेता विरेंद्र ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस अभी चार दिन शेष हैं। बावजूद इसके बिक्री काफी अच्छी है। सरकारी व निजी स्कूल, दफ्तरों आदि के प्रबंधक झंडा आदि की खरीदारी कर रहे हैं। साथ ही इस समय खादी के कुर्तों की खुब बिक्री हो रही है। लोग अपने देश का कपड़ा खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं। उन्होंने बताया कि खादी के कुर्तों का दाम 700 रुपए से1200 रुपए तक है। वहीं खादी तिरंगा झंडा 300 से 700 रुपए तक साइज के अनुसार बिक रहा है।

संबंधित समाचार