अनोखे डिजाइन वाला नॉन चाइनीज फोन LG Wing हुआ लॉन्च, ये हैं खूबियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

HIGHLIGHTS LG Wing भारत में हुआ लॉन्च LG Velvet को भी किया गया पेश LG Wing कंपनी का भारत में पहला 5G फोन इंडिया में मौजूद अनोखे डिजाइन वाले फोन्स की लिस्ट में आज एक नया नाम लिस्ट हो गया है। साउथ कोरियन कंपनी एलजी ने अपना रोटेटिंग स्मार्टफोन LG Wing को भारत में लॉन्च …

HIGHLIGHTS

  • LG Wing भारत में हुआ लॉन्च
  • LG Velvet को भी किया गया पेश
  • LG Wing कंपनी का भारत में पहला 5G फोन

इंडिया में मौजूद अनोखे डिजाइन वाले फोन्स की लिस्ट में आज एक नया नाम लिस्ट हो गया है। साउथ कोरियन कंपनी एलजी ने अपना रोटेटिंग स्मार्टफोन LG Wing को भारत में लॉन्च कर दिया है। इंडिया से पहले इस डुअल डिसप्ले वाले शानदार फोन को पिछले महीने ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा चुका है। ग्लोबल मार्केट में कामयाब होने के बाद अब यह फोन इंडिया में आया है। फोन की खासियत है कि ये ड्यूल स्क्रीन से लैस है और काफी अपग्रेडेड फोन है। इसकी एक स्क्रीन स्विवेल है जो कि 90 डिग्री तक रोटेट हो सकती है।

डिजाइन

फोन के अनूठे डिजाइन बात करें तो इस फोन में एक हिंज दिया गया है जो हाइड्रॉलिक डैमपर के साथ डुअल स्प्रिंग और डुअल लॉक को इस्तेमाल कर मेन स्क्रीन पर रेटेट करने में मदद करता है। कंपनी ने प्राइमरी स्क्रीन के रियर हिस्से पर थर्मोप्लास्टिक पॉलीऑक्सीमिथलीन का यूज किया है। यूजर प्राइमरी स्क्रीन पर वीडियो देखने के साथ सेकेंडरी स्क्रीन पर कुछ और काम कर सकते हैं। LG Wing स्मार्टफोन ग्रिप लॉक के साथ आता है जिसे एक बार इनेबल करने पर सेकेंडरी स्क्रीन ग्रिप का काम करेगी। इस अनोखे डुअल डिसप्ले वाले फोन का डिजाइन दूसरे फोन्स से काफी अलग है।

डुअल डिसप्ले

ये स्मार्टफोन मल्टी ऐप फीचर से लैस है। इसमें ऐप्स के जोड़े का शॉर्टकट क्रिएट किया जा सकता है। ताकि वो दोनों स्क्रीन पर एक साथ यूज़ हो सकें। स्मार्टफोन ग्रिप लॉक से लैस है। आपको इसे इनेबल करना होगा जिसके बाद दूसरी स्क्रीन स्क्रीन ग्रिप का काम करेगी। वहीं, एलजी विंग की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो प्राइमरी डिस्प्ले 6.8 इंच का फुल-एचडी+ (1,080×2,460 पिक्सल) पी-ओलेड फुलविज़न है। सेकेंडरी स्क्रीन 3.9 इंच की है। जो कि फुल एचडी+ (1,080×1,240 पिक्सल) जी-ओलेड पैनल है।

कैमरा

LG Wing में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है जिसमें एक 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है और इसका अपर्चर f/1.8 है। दूसरा कैमरा 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा है और तीसरा कैमरा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगले गिम्बल कैमरा है। फोन के फ्रंट पर 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिल रहा है जो पॉप-अप मैकानिज़म के साथ काम करता है और रियर कैमरा से आप OIS सपोर्ट के साथ 60FPS पर 4K UHD रिकॉर्डिंग कर सकते हैं।

स्विवल मोड के जरिए आप स्पेशल कैमरा ट्रिक्स कर सकते हैं. इसमें आपको एक पैन फॉलोइंग मोड, लॉक मोड, रियर कैमरे से साइमलटेनियस रिकॉर्डिंग और सेल्फी कैमरा से लेकर गिंबल मोड तक मिलेगा. गिंबल मोड की फीड मेन स्क्रीन पर दिखेगी वहीं सेकेंडरी पर वर्चुअल जॉयस्टिक मिलेगी. इसके अलावा इसमें 6 मोशन सेंसर्स दिए गए हैं जो वीडियो को स्टेबल रखने के लिए स्टेबलाइजेशन सॉफ्टवेयर के साथ काम करते हैं.

हार्डवेयर

एलजी विंग में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही बेहतर ग्राफिक्स के लिए फोन में Adreno 620 GPU दिया गया है। वहीं, फोन में 8GB रैम के साथ 128 जीबी व 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

बैटरी और कनेक्टिविटी

फोन में पावर देने के लिए 4000mAh की बैटरी है जो क्विक चार्ज 4.0+ 25 वाट फास्ट चार्जिंग और 10 वाट वायरलेस चार्जिंग सपॉर्ट करती है। वहीं, कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए डिवाइस में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 5.1, एनएफसी, जीपीएस/ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट हैं।

LG Wing की कीमत और उपलब्घता

एलजी विंग का बेस वेरियंट 128 जीबी का है जिसकी भारत में 69,990 रुपए कीमत है। अगर कलर ऑप्शन की बात करें तो फोन ऑरोरा ग्रे और इल्यूज़न स्काई रंग में बेचा जाएगा। भारत में 9 नवंबर से फोन सेल के लिए उपलब्ध होगा। एलजी विंग को साउथ कोरिया में KRW 1,098,900 (लगभग 71,600 रुपये) की कीमत के साथ मार्केट में उतारा गया था। बता दें कि भारत में फिलहाल इसके 256 जीबी वेरियंट को लॉन्च नहीं किया गया है।

एलजी विंग स्पेसिफिकेशन

परफॉर्मेंस
आठ कोर(2.4 गीगाहर्ट्ज, सिंगल कोर + 2.2 गीगाहर्ट्ज, सिंगल कोर + 1.8 गीगाहर्ट्ज, हेक्सा कोर)
स्नैपड्रैगन 765जी
8 जीबी रैम
डिसप्ले
6.8 इंच (17.27 सेमी)
392 पीपीआई, पी-ओलएलईडी
कैमरा
64 एमपी + 13 एमपी + 12 एमपी ट्रिपल प्राइमरी कैमरा
एलईडी फ्लैश
32 एमपी फ्रंट कैमरा
बैटरी
4000 एमएएच
फास्ट चार्जिंग 4.0
नॉन रिमूवेबल
एलजी विंग प्राइस, लॉन्च की तारीख
एक्सपेक्टेड प्राइस: रु. 69,990
रिलीज की तारीख: November 9, 2020 (अनौपचारिक)
वेरियंट: 8 जीबी रैम / 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज
फोन की स्थिति: आने वाला है

संबंधित समाचार