हरिद्वार : बांग्लादेशी शख्स को रुड़की से पकड़ा...अवैध रूप से भारत आया था

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

बांग्लादेशी व्यक्ति से पुलिस कर रही है पूछताछ, उर्स में घूमने आया था कलियर

अमृत विचार, हरिद्वार। एक तरफ तो बांग्लादेश में हालात खराब है तो उत्तराखंड के जिला हरिद्वार के रुड़की से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने एक बांग्लादेशी शख्स को गिरफ्तार किया जो पहचान बदलकर रह रहा था। इस मामले के बाद पुलिस और खुफिया विभाग पहले से ज्यादा सतर्क हो गया है। पकड़े गए शख्स से पूछताछ की जा रही है। बताया ये भी जा रहा है कि रुड़की के कलियर में लगने वाले उर्स के मेले में आने की बात व्यक्ति ने बताई है।
 
दरअसल सिविल लाइंस कोतवाली इलाके में लोगों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा तो पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस व्यक्ति को पकड़कर थाने ले आई जहां उससे पूछताछ शुरू की गई। संदिग्ध व्यक्ति ने अपना नाम रहीमुल पुत्र वात्सुमल निवासी गांव हाकीमपुर, तहसील नूरदीप जिला पावना, राजशाही खुलना, बांग्लादेश बताया। रहीमुल ने बताया कि वह चोरी छिपे भारत की सीमा में दाखिल हुआ और हरिद्वार पहुंच गया। जिस ढंडेरा इलाके से बंग्लादेशी शख्स को गिरफ्तार किया गया है वो एक सैन्य क्षेत्र है। ऐसे में खुफिया विभाग के कान और भी खड़े हो गए हैं। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि वह भारत में कब आया और हरिद्वार कैसे पहुंच गया। फिलहाल पुलिस बांग्लादेशी शख्स से पूछताछ कर रही है। उधर पुलिस के अधिकारी अभी इस मामले में खुलकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

संबंधित समाचार