सुल्तानपुर : विजय हत्याकांड की लचर विवेचना पर कोर्ट सख्त
विवेचक पर साक्ष्य संकलन नहीं करने का आरोप, एसपी के आदेश पर भी नही हुई कार्रवाई
सुलतानपुर अमृत विचारः शहर के दरियापुर तिराहे पर चार माह पूर्व प्रापर्टी डीलर विजय नारायण सिंह की हत्या की लचर विवेचना पर सीजेएम नवनीत सिंह ने विवेचक को फटकार लगाते हुए मामला हाईकोर्ट को भेजने की चेतावनी दी है।
मृतक के भाई सतीश नारायण सिंह ने विवेचक पर आरोप लगाया है कि पल्लवी होटल के अंदर और गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से आपराधिक षड्यंत्र और हत्या के महत्वपूर्ण साक्ष्य हैं जिसे विवेचक ने जांच में शामिल नहीं किया। पीड़ित के वकील अरविंद सिंह राजा ने कहा कि पुलिस अधीक्षक ने विवेचक आरबी सुमन को अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए निर्देश दिया था लेकिन उन्होंने इसका पालन नही किया। बल्वा, आपराधिक षड्यंत्र, जानलेवा हमला और हत्या का केस में अम्बेडकरनगर नगर का मुख्य आरोपी अजय सिंह सिलावर जेल में बन्द है।
पयागीपुर निवासी दीपक मिश्रा, मृत चिकत्सक घनश्याम तिवारी की पत्नी निशा तिवारी, चिकित्सक के दो भाई, विनय तिवारी व दो अन्य भी मुकदमे में नामजद हुए थे। कोर्ट ने सीओ को विवेचना की निगरानी और आदेश की प्रति एसपी को भेजने का आदेश भी दिया है। अगली सुनवाई 16 सितम्बर को होगी।
यह भी पढ़ें- IAS Transfer: यूपी में शीर्ष आईएएस अफसरों के तबादले, नियुक्ति विभाग के प्रमुख सचिव बने एम देवराज
