अदालत का फैसला :  गैर इरादतन हत्या में सगे भाइयों समेत तीन को 8 वर्ष का आश्रम कारावास 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुरानी रंजिश में 6 साल पहले हुई थी वारदात

गोंडा, अमृत विचार: 6 वर्ष पहले पुरानी रंजिश को लेकर हुई एक सख्श की मौत के मामले में अदालत ने सगे भाइयों समेत तीन लोगों को 8-8 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है‌ और प्रत्येक पर 55 सौ रुपये का जुर्माना लगाया है‌। 

खरगूपुर थाना क्षेत्र के रामनगर छिन्ना गांव के रहने रामदीन, दीनानाथ व रामदीन की पत्नी सावित्री देवी ने पुरानी रंजिश को लेकर 28 मार्च वर्ष 2018 को गांव के ही वाले मंगल प्रसाद पर जानलेवा हमला कर दिया था और मारपीट कर उसे गन्ने के खेत में फेंक गए थे। इलाज के दौरान मंगल प्रसाद की मौत हो गयी थी। मामले में उसके बेटे शिवकुमार ने खरगूपुर थाने में रामदीन, उसकी पत्नी सावित्री व भाई दीनानाथ के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था जहां से सभी को जेल भेज दिया गया था। थाने के तत्कालीन विवेचक उप निरीक्षक परमानन्द तिवारी ने साक्ष्य संकलन व विवेचनात्मक कार्रवाई पूरी कर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया था।

 "ऑपरेशन कन्विक्शन'' के तहत पुलिस इस मामले की प्रभावी पैरवी कर रही थी। खरगूपुर पुलिस मॉनिटरिंग सेल, अभियोजक चन्द्रशेखर प्रकाश सिंह, कोर्ट मोहर्रिर महिला आरक्षी वन्दना व थाना खरगूपुर के पैरोकार कांस्टेबल अटल कुमार की प्रभावी पैरवी के फलस्वरुप सोमवार को कोर्ट ने सभी आरोपियों को दोषी ठहराते हुए उन्हे सजा सुनाई। पीठासीन अधिकारी सर्वजीत कुमार सिंह ने दोनों सगे भाइयों रामदीन व दीनानाथ तथा रामदीन की पत्नी सावित्री देवी को 8-8 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है और प्रत्येक पर 55 सौ रुपये का जुर्माना लगाया है।

यह भी पढ़ें-  IAS Transfer: यूपी में शीर्ष आईएएस अफसरों के तबादले, नियुक्ति विभाग के प्रमुख सचिव बने एम देवराज

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता