जौनपुर: मां ने दो साल के बच्चे का रेता गला, मौत, महिला ने पति से विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

जौनपुर, अमृत विचार। एक महिला ने अपने ही दो साल के बच्चे की निर्मम हत्या कर दी है। इतना ही नहीं इस दौरान महिला ने खुद को भी चाकू से गोद लिया। वहीं घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित महिला को इलाज के लिए बनारस के ट्रामा सेंटर भेजा है। वहीं बच्चे का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

जौनपुर जिले के नेवढ़िया थाना क्षेत्र स्थित जेठपुरा गांव में वंदना नाम की महिला का अपने पति प्रदूम गौतम से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की वंदना ने गुस्से में आकर अपने दो वर्षीय बच्चे का चाकू से गला रेत दिया। इतना ही नहीं उसी चाकू से अपने ऊपर भी वार किया। इसी बीच वहां पहुंचे परिजनों ने मां-बेटे को मड़ियाहूं पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्चे की मौत हो गई। वहीं महिला को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार देकर बनारस रेफर कर दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक पारिवारिक विवाद बच्चे के मौत की वजह बना है। महिला की हालत गंभीर है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी।

यह भी पढ़ें:-Adani Group की सभी कंपनियों के शेयर में गिरावट, Adani Energy का शेयर 17 प्रतिशत लुढ़का

संबंधित समाचार