प्रयागराज : हाईकोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों का किया स्थानांतरण
अमृत विचार, प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सोमवार को कुछ न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। जिन न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है, उनमें सर्वप्रथम विष्णु चंद्र वैश्य अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, फर्रुखाबाद को न्यायिक सदस्य वाणिज्यिक कर न्यायाधिकरण पीठ (प्रथम) आगरा के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
इसी तरह हेमंत कुमार (द्वितीय) अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अयोध्या को न्यायिक सदस्य वाणिज्यिक कर न्यायाधिकरण पीठ, अलीगढ के पद पर स्थानांतरित किया गया है। सुभाष चंद्र यादव अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश बाराबंकी को न्यायिक सदस्य वाणिज्यिक कर न्यायाधिकरण पीठ, बरेली के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
श्रीमती मोना पंवार अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय मुरादाबाद को वाणिज्य कर न्यायाधिकरण पीठ, नोएडा के पद पर स्थानांतरित किया है। सुनील कुमार (प्रथम) अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मुरादाबाद को न्यायिक सदस्य वाणिज्यिक कर न्यायाधिकरण पीठ (प्रथम) गाजियाबाद के पद पर स्थानांतरित किया गया है। यह जानकारी हाईकोर्ट के महानिबंधक राजीव भारती द्वारा जारी की गई है।
यह भी पढ़ें- पिता के चालीसवें में लाउडस्पीकर लगा रहे बेटे की करंट से मौत
