बांदा : किसान के बेटे की अपहरण की साजिश रच सिपाही ने मांगी एक करोड़ की रंगदारी, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा,अमृत विचार।  छुट्टी लेकर गांव आए बांदा जेल में तैनात कांस्टेबल ने गांव के किसान से एक करोड़ की रंगदारी मांगी और उसके मना करने पर किसान के बेटे के अपहरण के लिए मध्य प्रदेश से बदमाश बुला लिया।मथुरा आ रहे बदमाश छतरपुर में पकड़े गए पूछताछ में अपहरण की जानकारी मिलने के बाद मथुरा पुलिस को जानकारी दी गई और पुलिस ने कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है।


मथुरा थाना क्षेत्र के जैतपुर निवासी किसान रामकुमार ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि उनके खेत का सौदा हो रहा था,तभी छुट्टी लेकर गांव आया बांदा जेल में तैनात कांस्टेबल अजीत गौतम खेत पर पहुंचा और मुझसे एक करोड़ रुपए की मांग करने लगा। पैसा नहीं देने पर मेरे बेटे को अगवा करने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। तभी छतरपुर पुलिस ने सूचना दी की तीन बदमाशों को पकड़ा गया है वह मथुरा में अपहरण करने के लिए जा रहे थे।

उन्होंने अजीत गौतम का नाम बताया। जब यह सारी जानकारी पुलिस को हाथ लगी तो कांस्टेबल अजीत गौतम की तलाश शुरू कर दी गई। वहीं अजीत गौतम को पुलिस ने आज तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। अजीत गौतम बांदा जेल में कांस्टेबल पद पर तैनात है और वह 5 अगस्त को छुट्टी लेकर गांव आया हुआ था।

यह भी पढ़ें- पिता के चालीसवें में लाउडस्पीकर लगा रहे बेटे की करंट से मौत

 

संबंधित समाचार