प्रयागराज :अपनी मांगों को लेकर खून से लिखा पत्र, मुख्यमंत्री से मिलने पैदल निकले किसान
15 दिनों से तहसील में धरने पर बैठे रहे किसान, मांगे नही हुई पूरी, लखनऊ रवाना
बारा/नैनी, अमृत विचार: भारतीय किसान यूनियन किसान के बैनर तले बारा तहसील के किसान अपनी मांगों को लेकर खून मुख्यमंत्री केवाई नाम पत्र लिखकर सोमवार को लखनऊ रवाना हो गए हैं। अपनी मांगों को लेकर पिछले 15 दिनों से किसान धरने पर बैठे थे। उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह सोमवार को लखनऊ रवाना हो गए।

किसानों ने तहसील प्रशासन पर आरोप लगाया, विशेष रूप से नायब तहसीलदार राकेश यादव पर कि हमारी समस्याओं को उन्होंने नही सुना। इससे आजिज आकर हम लोग खून से पत्र लिखकर मुख्यमंत्री से मिलने पैदल यात्रा पर निकल पड़े हैं।
मंडल महासचिव राकेश त्रिपाठी ने बताया कि अन्याय व अत्याचार के खिलाफ हम लोगों ने शांति पूर्वक धरना दिया।
तहसील प्रशासन ने हमारी एक भी बात नही मानी, जिससे हम लोग लखनऊ कूच करने पर विवश हो गए। इसमे प्रमुख रूप से भैया जी मिश्रा, कृष्ण राज सिंह, प्रतीक सिंह, कुलदीप यादव, मुन्नी देवी, राज कली, सुखलाल आदिवासी, सूर्यभान सहित दर्जनों लोग रहे।
यह भी पढ़ें- पिता के चालीसवें में लाउडस्पीकर लगा रहे बेटे की करंट से मौत
