बहराइच: स्वर्णकार समाज ने कलेक्ट्रेट में नारेबाजी कर किया प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर की कार्रवाई की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भूमाफिया पर धर्मशाला को कूटरचित दस्तावेज से कब्जा करने का किया विरोध

बहराइच, अमृत विचार। स्वर्णकार समाज के पदाधिकारी मंगलवार को धर्मशाला को कब्जा करने व धमकी देने को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर सभी ने प्रदर्शन किया। डीएम व एसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। 

शहर में स्थित स्व श्याम लाल सरार्फ धर्मशाला ट्रस्ट मोहल्ला बसीरगंज के अध्यक्ष पंकज कुमार सोनी और उपाध्यक्ष मुख्य ट्रस्टी महीप सिंह स्वर्णकार को धर्मशाला प्रकरण से हटाने की धमकी लगातार अवधेश नारायण अग्रवाल व उनके पुत्र मनीष अग्रवाल द्वारा दिया जा रहा है। जिसको लेकर स्वर्णकार समाज के लोगों ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर डीएम व एसपी को ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग की।

WhatsApp Image 2024-08-13 at 16.58.32_ac987750

अध्यक्ष पंकज कुमार सोनी ने बताया कि विपक्षी व उनके पुत्र द्वारा लगातार धमकी दी जा रही है कि धर्मशाला प्रकरण से हट जाओ नहीं तो तुम्हारे परिवार वालों को तुम्हारी लाश तक नहीं मिलेगी। अध्यक्ष ने बताया कि अवधेश नारायण अग्रवाल व उनके पुत्र पर आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमा दर्ज है जिसके कारण धर्मशाला को बगैर किसी शासनादेश के अपनी दबंगई के दम पर पूरी बिल्डिंग को ध्वस्त कर करोड़ों की सम्पदा अपने साथ उठा ले गए और अब धर्मशाला की जमीन पर कूटराचित दस्तावेज के आधार पर कब्जा करना चाहते हैं। जिसका स्वर्णकार समाज विरोध कर रहा हैं। क्योंकि धर्मशाला स्वर्णकार समाज का है इसी रंजिश के चलते विपक्षी समस्त पदाधिकारी को इस प्रकरण से हटाने की लगातार धमकी दे रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि विपक्षी एक आपराधिक प्रवृत्ति के और जिले के घोषित भू-माफिया है। अगर 15 दिन के अंदर कार्रवाई नहीं की जाती है तो अनशन पर बैठने के साथ मुख्यमंत्री कार्यालय का भी घेराव किया जाएगा। इस मौके पर कन्हैया सोनी, पारस नाथ सोनी, पंकज सिंह स्वर्णकार, अरविंद सोनी, मनीष रस्तोगी, सोम सोनी, शिव रस्तोगी सहित दो दर्जन पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- बहराइच: पूर्व सहकारिता मंत्री ने दुष्कर्म पीड़िता के घर जाकर जाना हाल, बोले- पुलिस सजा के लिए करे बेहतर पैरवी

संबंधित समाचार