मुरादाबाद: शादी का झांसा देकर ठगी करने वाली ‘लुटेरी’ दुल्हन गिरफ्तार
मुरादाबाद,अमृत विचार। सिविल लाइंस पुलिस ने शादी का झांसा देकर ठगी करने वाली ‘लुटेरी’ दुल्हन समेत दो को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में दोनों ने पहले भी कई लोगों को इसी तरह से ठगने की बात कबूल की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश …
मुरादाबाद,अमृत विचार। सिविल लाइंस पुलिस ने शादी का झांसा देकर ठगी करने वाली ‘लुटेरी’ दुल्हन समेत दो को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में दोनों ने पहले भी कई लोगों को इसी तरह से ठगने की बात कबूल की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के फकीरपुरा का है। बताते हैं कि यहां पर रहने वाली सुनीता के बेटे की शादी नहीं हो रही थी। जिस कारण परेशान सुनीता ने अगवानपुर के काजीपुरा निवासी अपने परिचित नरेश यादव से बात की। साथ ही बेटे की शादी करवाने के लिए लड़की तलाश करने को कहा। जिस पर नरेश ने अपने परिचित डिलारी थाना क्षेत्र के ग्राम तुमरिया कला निवासी रिहान से बात की। रिहान ने कुंदरकी में रहने वाली लड़की हतीशा से नरेश की मुलाकात कराई।
सुनीता और उसके बेटे को लड़की पसंद आई तो रिहान ने खर्चे के नाम पर पंद्रह हजार रुपए मांगे। रकम लेने के बाद उसने शादी का दिन तय कर दिया। बताते हैं कि निर्धारित दिन पर सुनीता अपने बेटे व नरेश यादव के साथ तय स्थान पर पहुंच गए लेकिन वहां पर कोई नहीं मिला। रिहान व हतीशा के नंबरों पर संपर्क किया तो उनके फोन बंद मिले। ठगी का अहसास होने पर नरेश यादव ने सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस ने बताया कि बुधवार को रिहान और हतीशा को कांठ रोड से एक निजी अस्पताल के पास से गिरफ्तार कर लिया है। जबकि गिरोह के सदस्यों को तलाश किया जा रहा है।
