मायावती ने सात बागी विधायकों को किया निलंबित,

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राज्यसभा चुनाव में बगावत करने वाले सात विधायकों को बहुजन समाज पार्टी ने निलंबित कर दिया है। बसपा अध्यक्ष मायावती ने विधायकों के निलंबन का ऐलान किया। बीएसपी ने विधायक असलम राइनी ( भिनगा-श्रावस्ती), असलम अली (ढोलाना-हापुड़), मुजतबा सिद्दीकी (प्रतापपुर-इलाहाबाद), हाकिम लाल बिंद (हांडिया- प्रयागराज) , हरगोविंद भार्गव (सिधौली-सीतापुर), सुषमा पटेल( मुंगरा बादशाहपुर) और …

लखनऊ। राज्यसभा चुनाव में बगावत करने वाले सात विधायकों को बहुजन समाज पार्टी ने निलंबित कर दिया है। बसपा अध्यक्ष मायावती ने विधायकों के निलंबन का ऐलान किया।

बीएसपी ने विधायक असलम राइनी ( भिनगा-श्रावस्ती), असलम अली (ढोलाना-हापुड़), मुजतबा सिद्दीकी (प्रतापपुर-इलाहाबाद), हाकिम लाल बिंद (हांडिया- प्रयागराज) , हरगोविंद भार्गव (सिधौली-सीतापुर), सुषमा पटेल( मुंगरा बादशाहपुर) और वंदना सिंह (सगड़ी-आजमगढ़) को पार्टी से निलंबित कर दिया है।

मायावती ने कहा कि ‘हमने फैसला कर लिया है कि यूपी में आगामी एमएलसी चुनाव में सपा के प्रत्याशी को हराने के लिए अपनी पूरी ताकत लगाएंगे। अगर हमें बीजेपी प्रत्याशी या फिर किसी दूसरी पार्टी के कैंडिडेट को वोट देना होगा तो वो भी करेंगे।’ मायावती ने कहा कि 1995 के गेस्ट हाउस कांड का मुकदमा वापस लेना गलती थी।

संबंधित समाचार