बलरामपुर : मेडिकल स्टोर मालिक पर चाकू से हमला कर किया घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दवा लेने जाते समय  हुई घटना जांच में जुटी पुलिस

बलरामपुर अमृत विचार। पारिवारिक विवाद में मेडिकल स्टोर संचालक पर उतरौला रोड पर बरवलिया गांव के पास सोमवार की देर शाम चाकुओं से हमले का मामला आया है। घायल को  जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल ने ससुराली जनों पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सहदेइया गांव निवासी रोहित कुमार की चिरकुटिया बाजार में मेडिकल स्टोर की दुकान है। सोमवार की देर शाम  वह स्कूटी से दवा लेने बलरामपुर आ रहे थे। रास्ते में उतरौला रोड पर बरवलिया गांव में प्राथमिक विद्यालय के पास बोलेरो ने उसे ठोकर मारकर गिरा दिया। जब तक वह कुछ समझ पाता तब तक बोलेरो से उतरे लोगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि उन लोगों ने उसके पेट में चाकू से वार करके घायल कर दिया। बाद में कुछ लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।

जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसका पत्नी से विवाद चल रहा है। ऐसे में ससुराल के लोगों ने मारने का प्रयास किया है। कोतवाल शैलेश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर ससुराली जनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगाया गया है।

यह भी पढ़ें- हौसला रखिये, हिम्मत न हारिये : ऑटिज़्म अभिशाप नहीं, बेहद खास है आपका बच्चा

संबंधित समाचार