कासगंज: वेतन कटौती पर भड़का सीएचओ संघ, सीएमओ कार्यालय पर फूटा गुस्सा

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

लगन और निष्ठा से काम करने के बावजूद डाला जा रहा अतिरिक्त भार

कासगंज, अमृत विचार। एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर संघ बुधवार को वेतन कटौती को लेकर भड़क गया। कर्मचारियों ने मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर सीएमओ को छह सूत्रीय मांग पत्र सौपा और समाधान की मांग की।

प्रदेश अध्यक्ष हिमालय कुमार ने सीएमओ डा. राजीव अग्रवाल को सौंपे गए ज्ञापन के जरिए बताया कि सीएचओ पूरी लगन और निष्ठा के साथ कार्य कर रहे हैं, लेकिन उनके ऊपर अतिरिक्त भार डाल दिया है। ई संजीवनी, गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग सेवाओ को ऑनलाइन कराया जा रहा है। सीएचओ स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ बन चुके हैं। साथ ही जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की उन्नति का एक जाना पहचाना नाम बन चुके हैं। लेकिन इतना कुछ होने के बाद भी सबसे ज्यादा शोषण का शिकार होना पड़ा रहा है। भारत सरकार से निर्धारित वेतन 25000 से कम वेतन दिया जा रहा है। भारत सरकार की अनुशंसाओं के पश्चात भी छह वर्ष पूर्ण कर चुके सीएचओ को नियमितीकरण किया जाए। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष रजितकांत राजपूत ने बताया कि सुदूर पोस्टिंग होने के बावजूद भी उन्हें एचआरए एवं अन्य भत्ते भी नहीं दिए जाते हैं। उनके साथ भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाया जाता है। जिससे सीएचओ में खासा आक्रोश है। फिलहाल सीएमओ ने मांगों को पूरा करने का भरोसा दिया है। इस मौके पर विजय कुमार, प्रीति, डिंपल, पूजा, पूर्णिमा अग्रवाल, वर्षा, पदमावती, आमिर खान, शैलेश, ललित एवं अन्य सीएचओ मौजूद रहे।

संबंधित समाचार