प्रयागराज: वुजुखाना क्षेत्र के एएसआई सर्वेक्षण की मांग वाली याचिका पर 22 अगस्त को होगी सुनवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। इलाहाबाद हाईकोर्ट में वाराणसी स्थित ज्ञानवापी मस्जिद के भीतर वुजुखाना क्षेत्र की भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से जांच की मांग करने वाली याचिका पर मुस्लिम पक्ष के अधिवक्ता के अस्वस्थ होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अब मामले पर अगली सुनवाई आगामी 22 अगस्त को दोपहर 2:00 बजे सुनिश्चित की गई है। 

मालूम हो कि पिछली सुनवाई में कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष को नोटिस जारी करके पूछा था कि सर्वे क्यों न कराया जाए। उक्त आदेश न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल की एकलपीठ ने वाराणसी जिला न्यायाधीश के 21 अक्टूबर 2023 के आदेश को चुनौती देने वाली राखी सिंह द्वारा दाखिल पुनरीक्षण याचिका पर सुनवाई के दौरान पारित किया। दरअसल 21 अक्टूबर के आदेश में जिला न्यायाधीश ने एएसआई को ज्ञानवापी मस्जिद के अंदर वुजुखाना क्षेत्र का सर्वेक्षण करने का निर्देश देने से इनकार कर दिया था। इसी के सापेक्ष पुनरीक्षण याचिका में जोर देकर कहा गया कि न्याय के हित में वुजुखाना क्षेत्र का सर्वेक्षण आवश्यक है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: अखंड भारत का जिक्र कर सीएम योगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-बांग्लादेश में हिन्दू जान बचाने की लगा रहे गुहार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता