बाराबंकी: नहर में बोरे में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। बाराबंकी के बदोसराय कोतवाली क्षेत्र की शारदा सहायक नहर में अद्रा पुल के पास गुरुवार की सुबह एक युवती का शव बोरे में मिला। शव देखते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। युवती की उम्र करीब 20 वर्ष …

बाराबंकी। बाराबंकी के बदोसराय कोतवाली क्षेत्र की शारदा सहायक नहर में अद्रा पुल के पास गुरुवार की सुबह एक युवती का शव बोरे में मिला। शव देखते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। युवती की उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही है। मौके पर पहुंचे रामनगर सीओ ने भी मामले की जानकारी ली।

जिस तरह से बोरे में युवती का शव मिला उससे ग्रामीणों को आशंका है कि युवती की हत्या के बाद शव को बोरे में भरकर नहर में फेंक दिया गया है। इस संबंध में पुलिस उपाधीक्षक दिनेश कुमार दुबे ने बताया कि मृतका के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस बात की भी संभावना है कि युवती की मौत के बाद शव को बोरे में रखकर प्रवाहित किया गया हो। शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

संबंधित समाचार