प्रयागराज: कौंधियारा में दो घरों को चोरों ने बनाया निशाना, नगदी समेत लाखों के जेवर किया पार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनी/प्रयागराज, अमृत विचार। कौंधियारा स्थित बड़गोहना खुर्द में मनबढ़ उचक्कों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए नगदी समेत लाखों के जेवर पार कर दिए। घटना की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि नशीला स्प्रे का इस्तेमाल कर घटना को अंजाम दिया गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। 

बड़गोहना खुर्द निवासी दिलीप भारतीया के घर गुरुवार रात चोरों ने दरवाजे की सकरी खोल कर कमरे से एक एंड्राइड मोबाइल और लोहे का बक्सा उठा ले गए। बक्से में  50 हजार नगदी समेत लाखों के सोने और चांदी के आभूषण रखे थे। उचक्कों ने बक्से को तालाब के किनारे सड़क पर  फेंक दिया था। 

परिजनों का कहना था कि नशीला स्प्रे कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। घर में लगे हुए शीशे पर स्प्रे का निशान पड़ा हुआ है। बताया जाता है कि दिलीप के छोटे भाई की शादी के लिये जेवर पैसा रखा गया था। दूसरी घटना प्रधान शैलेंद्र तिवारी के आटा चक्की मकान मे रखे लोहे के बाक्स का सामान सुबह बिखरा हुआ मिला। बाक्स में रखे रुपये चोर उठा ले गये। घटना की जानकारी डायल 112 पर दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की।

यह भी पढ़ेः 116 देश मंकी पॉक्स की रडार पर, भारत में भी बढ़ सकता है इसका खतरा... WHO ने जारी की चेतावनी

संबंधित समाचार