लखनऊ: माता-पिता को बेहोश कर प्रेमी संग भागी युवती, 50 लाख के जेवरात भी ले गई साथ
लखनऊ, अमृत विचार। मां-पिता को नशीला शरबत पिलाकर बेहोश कर 50 लाख के जेवरात व नकदी समेट कर युवती प्रेमी संग घर छोड़कर चली गई। घटना जानकीपुरम इलाके में हुई। पीड़ित सर्राफा कारोबारी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
वशिष्ठपुरम निवासी सर्राफ की साठ फीटा रोड पर दुकान है। कुछ दिन से दुकान से जेवर गायब हो रहे थे। संदेह होने पर सर्राफ ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की। जिसमें सर्राफ की बेटी ही जेवरात समेटते हुए दिखाई पड़ी। पूछताछ पर युवती ने पिता को अंकित सिंह भदौरिया के बारे में बताया। जिसके कहने पर युवती ने जेवर दुकान से निकालने की बात कही।
पीड़ित के मुताबिक 11 अगस्त की रात बेटी शरबत बना कर लाई थी। जिसे पीने के बाद सर्राफा कारोबारी और उसकी पत्नी बेहोश हो गए। देर रात दोनों को होश आया तो बेटी घर पर नहीं थी। अगले दिन दुकान पहुंचने पर पता चला कि 50 लाख के सोने, हीरे और चांदी के जेवरात के साथ लैपटॉप गायब है।
धर्म परिवर्तन कराने की संदेह
सर्राफ के मुताबिक अंकित कुमार भदौरिया का असली नाम राजबाबू है। जो दूसरे धर्म से ताल्लुक रखता है। आरोप है कि राजबाबू ने पहचान बदल कर बेटी से मुलाकात की। जिसके बाद उसे दुकान से गहने चुराने के लिए प्रेरित किया।
यह भी पढ़ें:-मायावती का ऐलान- जम्मू-कश्मीर में बसपा अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव
