आगरा: फोटो एडिट कर युवती को कर रहा था ब्लैकमेल, जानिए फिर क्या हुआ?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शादी के बाद भी युवती को परेशान कर रहा युवक

आगरा। ताजगंज थाना क्षेत्र में एक मनचले द्वारा युवती को परेशान करने का मामला सामने आया है। वह युवती को शादी से पहले भी परेशान करता था। युवती की शादी होने के बाद भी पीछा नहीं छोड़ रहा है। युवती को फोटो और वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल कर रहा है। उसने एडिट फोटो उसके पति को भी भेज दिये हैं। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, ताजगंज क्षेत्र में रहने वाली युवती ने थाना पुलिस से शिकायत की कि क्षेत्र का रहने वाला धीरज उसे शादी से पहले परेशान करता था। जिससे परेशान होकर परिजनों ने उसकी शादी कर दी तो धीरज ने शादी के बाद भी उसका पीछा नहीं छोड़ा। उसने युवती के कुछ फोटो और वीडियो एडिट कर लिए। जिसके बाद उसने फोटो और वीडियो उसके पति को भी भेज दी। अब वह वायरल करने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें- आगरा: डॉक्टरों की हड़ताल...इलाज को दर दर भटके मरीज, प्राइवेट क्लीनिक भी नहीं खुले

संबंधित समाचार