Fatehpur Murder: छोटे ने बड़े भाई की गोली मारकर की हत्या...नशे में हुआ था विवाद, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में हत्या की वारदात से इलाके में फैली सनसनी

फतेहपुर, अमृत विचार। पत्नी को गाली-गलौज से रोकने पर छोटे और बड़े भाई के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान छोटे भाई ने बड़े की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है।

चांदपुर थानाक्षेत्र के मवईधाम निवासी संजय सिंह खेती किसानी करता था। चार दिन बाद बहन के घर से शुक्रवार शाम घर लौटा था। वह नशे में था। घर में अविवाहित छोटा भाई सर्वेश सिंह भी पहुंचा था। वह संजय की पत्नी से खाना मांग रहा था। खाना देने से पत्नी को संजय ने रोका। उसे गाली-गलौज करने लगा। 

गाली-गलौज को लेकर संजय और सर्वेश के बीच मारपीट होने लगी। इसी दौरान सर्वेश कमरे से तमंचा लेकर निकला। उसने बड़े भाई संजय पर गोली चला दी। गोली लगने से मौके पर ही संजय की मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों ने सर्वेश को घेर लिया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह पहुंचे। पुलिस ने सर्वेश को हिरासत में लेकर तमंचा कब्जे में लिया। 

एएसपी विजय शंकर मिश्रा मौके पर पहुंचे। एएसपी ने बताया कि भाइयों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। दोनों के नशे में गाली-गलौज पर घटना हुई है। पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है।

ये भी पढ़ें- Sabarmati Express Derail: कानपुर में ट्रेन हादसे के पीछे आतंकी साजिश की आशंका...पहले भी हो चुका ऐसा हादसा

संबंधित समाचार