जिला पंचायत अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से साझा की 'कल के हरदोई' की तस्वीर, मांगा सण्डीला-हरदोई औद्योगिक विकास प्राधिकरण का दर्जा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से नोएडा और ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर सण्डीला-हरदोई औद्योगिक विकास प्राधिकरण (शीडा) का दर्जा दिए जाने की मांग की गई, उसके अलावा सन् 1877 में बनें विक्टोरिया हाल को संग्राहलय व गंगातट पर पक्का घाट बनाने,साथ ही वहां राजकीय मेला घोषित करने की मांग भी शामिल है।

ज़िला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने हरदोई के विकास को नया आयाम देने के लिए मुख्यमंत्री के सामने अपनी मांगे रखते हुए कहा कि इससे हरदोई को सशक्त,सक्षम और आत्म-निर्भर बनाने की कल्पना पूरी हो सकती है। ज़िला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती और पीके वर्मा ने हरदोई के विकास को नया आयाम देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। ज़िला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि नोएडा,ग्रेटर नोएडा की तर्ज़ पर  सण्डीला-हरदोई औद्योगिक विकास प्राधिकरण (शीडा) का दर्जा दिया जाए।

सण्डीला-हरदोई को ग्लोबल इन्वेस्टर्स योजना में शामिल औद्योगिकीकरण को प्रोत्साहित किया जा सकता है। इसके अलावा 1877 में बनें ऐतिहासिक विक्टोरिया हाल को ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजने के लिए संग्राहलय घोषित किया जाए। गंगातट पर कार्तिक पूर्णिमा, माघ पूर्णिमा, गंगा दशहरा और अमास्या के स्नान के लिए संत-महात्माओं के अलावा नैमिषारण्य के 88 हज़ार ऋषि-मुनि स्नान करने पहुंचते है, उसके लिए वहां पक्के घाट का निर्माण हो और उसे राजकीय मेला घोषित किया जाए।

सन् 1991 में प्राकृतिक आवास और जलीय वनस्पति की रक्षा के लिए साण्डी पक्षी विहार की स्थापना की गई थी,वहां सर्किट हाउस की मांग की है। इसके साथ ही सोलर पार्क की स्थापना की मांग करते हुए कहा कि इससे करीब एक करोड़ परिवार लाभांवित होंगे। मुख्यमंत्री ने ज़िला पंचायत अध्यक्ष की मांग पर विचार कर उन्हे पूरा करने का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें:-सुलतानपुर एक्सईएन हत्याकांड: तुम अगर मुंह खोलोगे तो तुम्हारी भी जान जाएगी..., हत्या के दौरान आरोपितों ने ड्राइवर को दी धमकी

 

संबंधित समाचार