रायबरेली: किशोरी को जबरन पिलाया जहरीला पदार्थ, होठों पर डाला फेवीक्विक, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जगतपुर/रायबरेली, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी शौच क्रिया के लिए गई थी। तभी गांव निवासी एक युवक ने किशोरी को जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया और उसके होठों पर फेवीक्विक लगा दिया। पीड़िता ने किसी तरीके आप बीती परिजनों को बताई। परिजन आनन फानन उसे जगतपुर सीएचसी ले गए, जहां पर उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय भेजा गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

जगतपुर थाना क्षेत्र के फकीरा मजरे टीकर अगाचीपुर की रहने वाली पुष्पा उम्र 17 वर्ष गांव के बाहर शौच क्रिया के लिए गई थी। तभी गांव निवासी एक युवक‌ द्वारा किशोरी को जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया। उसके बाद उसके होठों पर फेवीक्विक डाल दिया। पीड़िता किसी तरीके भाग कर अपने घर पहुंची और पूरी आप बीती परिजनों को बताई, जिसके बाद परिजन किशोरी को लेकर आनन फानन जगतपुर सीएससी पहुंचे, जहां पर हालत गंभीर होने पर उसे जिला चिकित्सालय भेजा गया। 

सीएचसी के अधीक्षक डा. एलपी सोनकर ने बताया कि एक किशोरी उपचार के लिए जगतपुर सीएससी आई थी। उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जिला चिकित्सालय भेजा गया। पीड़िता के भाई अंकित कुमार यादव ने थाने में तहरीर देकर गांव निवासी विकास पुत्र राकेश कुमार को नामजद किया।

 पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया। इस बाबत जगतपुर के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार राय से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पीड़िता के भाई के तहरीर के आधार पर गांव निवासी युवक के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-प्रतापगढ़: नाबालिग बेटी से दरिंदगी करने वाले बाप को 20 साल की जेल, 50 हजार अर्थदण्ड

संबंधित समाचार