मिर्जापुर: पद्मश्री से सम्मानित कजरी गायिका अजीता श्रीवास्तव का निधन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिर्जापुर। पद्मश्री से सम्मानित प्रसिद्ध कजरी गायिका अजीता श्रीवास्तव का शनिवार शाम यहां आवास विकास कॉलोनी स्थित अपने आवास पर निधन हो गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। श्रीवास्तव 70 वर्ष की थीं और पिछले कुछ महीनों से बीमार थीं। उनका एक बेटा है जो शहर से बाहर था और सूचना मिलने पर घर पहुंचा।

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह पद्मश्री पुरस्कार पाने वाली पहली कजरी गायिका थीं। कजरी मिर्जापुर और आसपास के क्षेत्र का एक लोकप्रिय लोकगीत है। श्रीवास्‍तव को 2022 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। उसके पहले 2017 में उन्हें उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी पुरस्‍कार मिला था।

यह भी पढ़ें:-प्रतापगढ़: नाबालिग बेटी से दरिंदगी करने वाले बाप को 20 साल की जेल, 50 हजार अर्थदण्ड

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म